Tuesday, July 14, 2026
Home Blog Page 5578

सेंसेक्स, निफ्टी ने बनाए रेकॉर्ड, क्रमशः 34000 और 10500 के पार

नई दिल्ली। वीकेंड के दो दिनों और क्रिसमस डे की छुट्टियों के बाद मंगलवार को शेयर बाजार ने रेकॉर्ड स्तर को छू लिया। 30 शेयरों का बीएसई सेंसेक्स 33,978 अंक पर खुलने के तुरंत बाद इसने 34,000 के नए स्तर को छू लिया जबकि 50 शेयरों का नैशनल स्टॉक एक्सचेंज पहली बार 10,500 के पार खुलकर रेकॉर्ड बना दिया।

कारोबार की शुरुआत के महज एक मिनट बाद 9:16 बजे सेंसेक्स 60.81 अंक यानी 0.18% तेज होकर 34001.11 पर पहुंच गया जबकि 7.30 पॉइंट्स यानी 0.07% की मजबूती से निफ्टी 10500.30 पर कारोबार कर कर रहा था।मंगलवार को शुरुआती कारोबार में 596 शेयरों ने मजबूती प्राप्त की जबकि 163 शेयर टूट गए।

हालांकि 81 शेयर बिना बदलाव के कारोबार कर रहे थे। इस दौरान टीसीएस, भेल, टाटा पावर और गेल जैसी कंपनियों के शेयरों ने तेजी पकड़ी जबकि टाटा मोटर्स डीवीआर, आईटीसी, इन्फोसिस और सन फार्मा को झटका लगा। उधर, अन्य एशियाई देशों के शेयर बाजारों में मंगलवार को कारोबार का मिलाजुला रुख रहा। जापान का निक्केई पिछले सत्र में 26 साल की रेकॉर्ड ऊंचाई पर बंद होने के बाद मंगलवार को मामूली दबाव में दिखा।

पतंजलि छत्तीसगढ़ में करेगी 671 करोड़ रुपये निवेश

0

नई दिल्ली। पतंजलि आयुर्वेद लिमिटेड छत्तीसगढ़ में फूड ऐंड हर्बल प्रोसेसिंग यूनिट स्थापित करने पर 671 करोड़ रुपये निवेश करेगी। कंपनी ने राज्य के राजनांदगांव के बिजेतला गांव में इस संंयंत्र की स्थापना के लिए छत्तीसगढ़ सरकार के साथ समझौते के एक मसौदे पर हस्ताक्षर किए हैं।

पतंजलि की यह परियोजना राजधानी रायपुर से 100 किलोमीटर दूर 500 एकड़ क्षेत्र में विकसित होगी। कंपनी के अधिकारियों के अनुसार इस परियोजना से 2,200 लोगों को प्रत्यक्ष रोजगार और करीब 22,000 लोगों को अप्रत्यक्ष तौर पर रोजगार मिलेगा। कुल मिलाकर इस परियोजना से करीब 2,00,000 किसानों को लाभ होगा। 

 कंपनी छत्तीसगढ़ संयंत्र में शहद, आंवला रस, एलोवेरा रस, टमाटर केचअप, फ्रोजन वेजिटेबल, चावल और दलहन आदि का उत्पादन एवं प्रसंस्करण करेगी। देश भर में कंपनी की 50 विनिर्माण इकाइयां हैं, जो पर्सनल केयर एवं फूड श्रेणियों में उत्पाद बनाती हैं। कंपनी 900 से अधिक उत्पादों का विनिर्माण करती है, जिनमें 45 तरह के कॉस्मेटिक उत्पाद और 30 तरह के खाद्य उत्पाद शामिल हैं। पतंजलि के अनुसार उसके सभी उत्पाद आयुर्वेद और प्राकृतिक सामग्री से बनाए जाते हैं।

हमारी करेंसी गोल्ड के साथ कनेक्ट नहीं -अनिल बोकिल

कोटा। हमारी करेंसी गोल्ड के साथ कनेक्ट नहीं हैं। यह कॉन्सेप्ट तो 1954 में ही समाप्त हो चुका है। यह खुलासा अर्थ क्रांति के चाणक्य अनिल बोकिल ने यहाँ सोमवार को किया। वे यहाँ पुरुषार्थ भवन में दी एसएस आई एसोसिएशन की ओर से आयोजित सेमिनार को सम्बोधित कर रहे थे।

 बोकिल ने कहा नोट सिर्फ कागज का टुकड़ा है, जो एक लीगल टेंडर है। दुनिया की सबसे बड़ी करेंसी अमेरिकन डॉलर भी गोल्ड का साथ कनेक्ट नहीं है। डॉलर की कॉस्ट आती है 15 सेंट और भारत में 2000 के नोट की लागत आती है 3.60 रुपये।

 उन्होंने बताया कि देश में नोटबंदी चार कारणों से की गई थी। उनमें से पहला कारण आतंकवाद पर रोक लगाना, दूसरा नकली करेंसी रोकना, तीसरा ब्लैक मनी बाहर निकलना और चौथा कारण नॉट पर वोट पर लगाम लगाना। उन्होंने कहा कि पैसा कभी भी पर्सनल असेट नहीं होता। वह सोशल असेट होता है। करेंसी हाइसेन्स प्रोडक्ट होता है। सरकार का क्लीन रेवेन्यु सोर्स टैक्स होता है।

एक-एक कर हटाए जाने थे नोट
बोकिल ने बताया कि यह सही है कि मोदी सरकार को नोटबंदी की सलाह दी थी, परन्तु सरकार ने जिस तरह नोटबंदी की, इस तरह की सलाह नहीं दी। सुझावों के मुताबिक तीन चरणों में नोटबंदी की जानी थी । पहले चरण में 1000, फिर 500 और उसके बाद 100 के नॉट बंद होने थे। लेकिन सरकार ने काले धन को खत्म करने के लिए ये साथ यह कदम उठा लिया।

बीटीटी का सुझाव
उनका कहना था कि सरकार को बीटीटी यानी बैंकिंग ट्रांजेक्शन पर दो प्रतिशत टैक्स का प्रस्ताव दिया था। ताकि कर सुधारों के जरिये सरकार के पास पर्याप्त पैसा पहुंचे। सरकार के पास पर्याप्त पैसा पहुंचेगा तो वह लोगों को ब्याज मुक्त ऋण दे सकेगी। उन्होंने बताया की नोटबंदी से सरकार के पास 130% धन वापस पहुँच गया है। 

आठ की जगह छह घंटे काम
उन्होंने कहा कि हमारे देश में खून- पसीना कागज के टुकड़ों में बर्न हो रहा है। खास तौर पर प्राइवेट सेक्टर में। देश की सबसे बड़ी गंभीर समस्या है बेरोजगारी। इसका हल है सभी संस्थानों में काम के घंटे आठ से घटाकर छह कर देने चाहिए। इससे कामगारों की क्रिएटिविटी निखरेगी और प्रोडक्टिविटी बढ़ेगी। देश की जीडीपी बढ़ेगी।

सेमिनार में दी एसएसआई एसोसिएशन के संस्थापक अध्यक्ष गोविंदराम मित्तल, एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रेम जे भाटिया, सचिव राजकुमार जैन, लघु उद्योग भारती के प्रदेश अध्यक्ष ताराचंद गोयल, सचिव अचल पोद्दार, श्रीराम रेयन्स के यूनिट हेड वीके जेटली, डॉ. विजय सरदाना समेत कई उद्यमी मौजूद थे। 

मोदी-शाह की मौजूदगी में आज शपथ लेंगे विजय रुपाणी

0

गांधीनगर। गुजरात में विजय रुपाणी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह की मौजूदगी में मंगलवार को मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। शपथ ग्रहण समारोह में बीजेपी और इसके सहयोगियों के नेतृत्व वाली राज्य सरकारों के सीएम और कई केंद्रीय मंत्रियों के मौजूद रहने की संभावना है।

उल्लेखनीय है कि बीजेपी ने हालिया चुनाव में 182 सीटों वाले गुजरात विधानसभा की 99 सीटों पर जीत हासिल की है।रुपाणी और नितिन पटेल को क्रमशः विधायक दल का नेता और उपनेता चुना गया है। नितिन पटेल उपमुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगे।

बीजेपी नेताओं के प्रतिनिधिमंडल ने शनिवार को राज्यपाल ओ.पी.कोहली से मुलाकात कर सरकार बनाने का दावा किया था। सूत्रों ने बताया कि रुपाणी, पटेल और बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष जीतू वघाणी ने कैबिनेट पर अंतिम फैसले के लिए अमित शाह के साथ सोमवार को बैठक की थी।

सूत्रों ने बताया कि रुपाणी अपने कैबिनेट में 20 से कम मंत्री रख सकते हैं जो अधिकतम मंत्री रखे जाने की सीमा (कुल विधायकों का 15 प्रतिशत) से कम है। इससे रुपाणी के लिए आगे कैबिनेट विस्तार का विकल्प मौजूद रहेगा।

बीजेपी के वरिष्ठ नेता ने कहा कि मंत्रियों के चुनाव के दौरान पार्टी अनुभव, जाति और क्षेत्र को ध्यान में रखेगी। सूत्रों ने बताया कि कैबिनेट में कई नए चेहरे नजर आएंगे।

शपथ ग्रहण समारोह को देखते हुए सुरक्षा एजेंसियों ने गांधीनगर को किले में तब्दील कर दिया है। शहर की कई महत्वपूर्ण सड़कों को मंगलवार दोपहर तक आम लोगों के लिए बंद किया जा सकता है। हेलिपैड ग्राउंड में तीन मंच बनाए गए हैं।

एक शपथ ग्रहण के लिए, एक वीवीआईपी के लिए और तीसरा धार्मिक संतों के लिए। शपथ ग्रहण के बाद रुपाणी प्रधानमंत्री मोदी और हाई प्रोफाइल गेस्ट के लिए लंच का आयोजन करेंगे।

पौधरोपण के लिए भी सरकार किसानों को देगी अनुदान

कोटा ।आजीविका के लिए किसान की निर्भरता खेती और पशुपालन पर ही है। ऐसे में इनकी आमदनी इनकी जरूरतों और जोखिम की भरपाई करने के लिहाज से अक्सर कम पड़ जाती है। इसे पूरा करने के लिए प्रदेश के किसानों को सरकार वृक्षारोपण के लिए प्रेरित करेगी।

इससे पेड़ों से मिलने वाले फल, औषधी, छाल पत्तों का व्यापार किसानों की आमदनी में इजाफा करेगा। इस उद्देश्य को लेकर सरकार कृषि वानिकी सब मिशन राष्ट्रीय टिकाऊ खेती मिशन योजना शुरु करेगी। यह योजना जनवरी से शुरू होगी। कृषि विस्तार के संयुक्त निदेशक पीके गुप्ता ने बताया है कि योजना का लाभ लेने के लिए किसानों को कृषि पर्यवेक्षक के साथ मिलकर ऑनलाइन आवेदन करना होगा।

उसके बाद जिलेवार योजना के प्रावधान के अनुसार चयनित लाभार्थी किसान को पौधों का आवंटन किया जाएगा। लाभांवित होने वाले किसान को सरकार जीओ टैगिंग से भी जोड़ेगी। इसे लेकर 4 साल की कार्ययोजना तैयार की गई है। सरकार ने एक पौधा लगाने की लागत 70 रुपए माना है।

100 से 500 पौधे लगाने पर 50 प्रतिशत अनुदान
100 से 500 पौधे लगाने पर लाभार्थी किसान को 50 फीसदी अनुदान दिया जाएगा। फिजिकल वैरिफिकेशन के बाद अनुदान राशि का 60 फीसदी हिस्सा भारत सरकार 40 फीसदी हिस्सा राज्य सरकार देगी। जो कार्ययोजना के तहत 4 किश्तों में मिलेगा। प

हले साल में पचास फीसदी अनुदान का 40 फीसदी राशि ही किसान को मिलेगी। दूसरे, तीसरे चौथे वर्ष में उसे 20-20 फीसदी अनुदान राशि मिलेगी। योजना का लाभ लेने के लिए किसान के पास मृदा स्वास्थ्य कार्ड होना जरूरी है। योजना के तहत किसान के खेत पर जैविक कार्बन सुधार की मॉनिटरिंग भी होगी। 

यह पौधे लगा सकते हैं किसान
संयुक्त निदेशक गुप्ता ने बताया कि फलदार वृक्ष में आम, जामुन, बेलपत्र, अमरूद, लसोड़ा, शहतूत, अनार, आंवला, गुंदा, गुंदी, इमली, नींबू, महुआ, करोंदा, पीपला, बेर, सीताफल, खिरनी। छायादार में बड़, पीपल, सैजना, नीम, करंज, सिरस, कदंब, अर्जुन, कोहड़ा। इमारती वृक्ष में शीशम, बबूल, रोहिड़ा, सागवान, बांस पॉपलर।

जलाऊ लकड़ी के वृक्ष में देशी बबूल, खेजड़ी, जंगल जलेबी चुरेल। चारे वाले वृक्ष में खेजड़ी, अरडू, सहजना, झाड़ी बेर। अन्य में चंदन, कूमठा, तेंदू, अमलतास, कचनार, सिल्वर आदि को सूची में शामिल किया है। 

नर्सरी लगाकर भी बढ़ा सकते हैं आमदनी
इस योजना के तहत किसानों को खेत पर पौधों की नर्सरी डवलप कर आय प्राप्त करने का मौका भी दिया है। 1 हेक्टेयर में नर्सरी तैयार करने का सरकार ने 16 लाख रुपए का प्रावधान रखा है। लेकिन किसान को उसकी क्षमता 50 हजार पौधों की रखनी होगी। पौधे बेचकर आय प्राप्त कर सकते हैं।

आवक की कमी से धान 1121 150 रुपये प्रति क्विंटल तेज

कोटा। भामाशाह अनाज मंडी में सोमवार को लहसुन की आवक 4000 हजार कट्टे की रही । माल की कुल आवक 50000 हजार बोरी की रही। आवक की कमी से धान -1121 का भाव 150 रुपये प्रति क्विंटल तेज रहा।

कमजोर उठाव से उडद 150 रुपये प्रति क्विंटल मन्दा रहा। गेहूं मिल 1500 से 1560 लोकवान 1600 से 1650 पीडी 1600 से 1650 टुकडी 1600 से 1655 रुपये प्रति क्विंटल।

धान सुगंधा 2100 से 2450 पूसा -1 2500 से 2725 पूसा 4 (1121) 2500 से 3200 धान (1509) 2000 से 2751 रुपये प्रति क्विंटल। सोयाबीन 2400 से 3020 सरसो 3200 से 3600 तिल्ली 7000 से 8300 मैथी 2000 से 3200 रुपये प्रति क्विंटल।

धनिया बादामी 4400 से 4900 ईगल 4800 से 5050 रंगदार 5000 से 5500 रुपये प्रति क्विंटल। मूंग 3300 से 4400 उडद 2400 से 3800 चना 4000से 4250 चना काबुली 7000 से 10500 चना पेपसी 4000 से 4400 चना मौसमी 4000 से 4400 मसूर 3000 से 3600 रुपये प्रति क्विंटल।

ग्वार 2500 से 3450 मक्का नई 1000 से 1250 जौ 1100 से 1200 ज्वार 1300 से 2400 रुपये प्रति क्विंटल। लहसुन 800 से 2600 रुपये प्रति क्विंटल।

पुलिस प्रशासन के आश्वासन पर व्यापार महासंघ का कोटा बंद स्थगित

कोटा।  पुलिस प्रशासन से आश्वासन मिलने के बाद कोटा व्यापार महासंघ ने कोटा बंद स्थगित कर दिया है । सोमवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय पर व्यापार महासंघ एवं पुलिस प्रशासन के साथ ढाई घंटे चली बैठक में शहर की कानून व्यवस्था पर चर्चा हुई। 

बैठक में कोटा व्यापार महासंघ के अध्यक्ष क्रांति जैन एवं महासचिव अशोक माहेश्वरी ने शहर पुलिस अधीक्षक अंशुमान भौमिया एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश ओझा को शहर में बढ़ रहे अपराधों, गत दिनों तीन व्यापारियों पर हुये प्राणघातक हमले एवं शहर में बढ़ रही चोरियों की घटनाओं से व्यापारियों में व्याप्त आक्रोश से अवगत कराया। 

उन्होनें बताया कि गत दिनों की घटनाओं से पूरे शहर में भय एवं आतंक का माहौल बना हुआ है अतः पुलिस प्रशासन इन घटनाओं पर तुरंत रोक लगाये एवं अपराधियों को गिरफ्तार कर चोरियों को बरामद करें। 

बैठक में पुरानी धानमण्डी थोक व्यापार संघ के अध्यक्ष कैलाश चन्द जैन एवं अग्रसेन बाजार व्यापार संघ के अध्यक्ष महेन्द्र काकरियॉं ने गांधी चौक और लाडपुरा व्यापार संघ के अध्यक्ष रूपकिशोर गुप्ता ने चोरियां और अनैतिक कार्य की शिकायत की।  रामपुरा व्यापार संघ के उपाध्यक्ष हरीश रावतानी ने रामपुरा क्षेत्र में अव्यवस्थित पार्किग से हो रही परेशानी से अवगत कराया।

मैंन तलवण्डी व्यापार संघ आजाद मार्केट के अध्यक्ष मुकेश भटनागर बताया कि तलवण्डी क्षेत्र में अतिक्रमी गुमठियों पर असामाजिक तत्वों का जमावड़ा लगा रहता है।  इस क्षेत्र में अवांछनीय गतिविधियों में लिप्त गुमठियों को हटाया जायें।

लोहा व्यापार संघ के संरक्षक सुभाष अग्रवाल एवं टाईल्स डीलर्स एसो0 के अध्यक्ष राममंत्री ने शोपिंग सेन्टर में दिन दहाड़े व्यापारी पर हुई चाकूबाजी की घटना को गंभीर बताते हुये ऐसी घटनाओं को रोकने की अपील की। 

कोटा स्टोन टेड्रर्स एसो0 के सचिव हरीश प्रजापति ने औद्योगिक क्षेत्र, इन्द्रा विहार हॉस्टल एसो0 के अध्यक्ष अशोक लड्डा ने इन्द्रा विहार एवं राजीव गांधी नगर क्षेत्र में चोरियों के बारे में बताया। 

माणक भवन दुकान संघ के अध्यक्ष काका हरविंदर सिंह ने बताया कि यातायात पुलिस की क्रेन द्वारा गुमानपुरा से कोटड़ी रोड से सफेद लाईन के अन्दर खड़ी हुई गाड़ियों को भी उठा लिया जाता है।

 कोटा व्यापार महासंघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सत्यभान सिंह ने सर्राफा मार्केट, स्वर्ण रजत मार्केट, जीएमए प्लाजा मार्केट एवं क्लॉथ मार्केट क्षैत्र में पुलिस गश्त की मांग की।

कोटा व्यापार महासंघ के अध्यक्ष क्रांति जैन एवं महा सचिव अशोक माहेश्वरी ने पुलिस अधीक्षक को बताया कि सबसे ज्यादा अपराध रात्रि में 12 बजे से 5 बजे के बीच होते है अतः इस समय पूरे शहर में गश्त बढाई जाये।

उन्होनें बताया कि अतिक्रमी बोडियां जो मुख्य बाजारों में लगी हुई है, जहॉं  पर अनैतिक कार्य जैसे सट्टा, अवैध शराब, स्मेक जैसे धंधे चलते हैं। पुलिस इनको चिन्हित कर उन पर कार्यवाही करें, साथ ही मुख्य बाजारों में पुलिस कड़ी निगरानी रखें, जिससे अपराधियों में खौफ पैदा हो सके। 

शहर पुलिस अधीक्षक अंनुमान भौमियॉं ने व्यापारियों की हर बात को गंभीरता से लेते हुये सुझायें गये प्रयासों को तुरंत अमल में लाने के लिये आश्वासन दिया। साथ ही उन्होने व्यापार महासंघ एवं व्यापारियों संगठनों से सहयोग भी मांगा।

उन्होनें कहा कि व्यापारी अपने -अपने प्रतिष्ठानों के अंदर एवं बाहर सीसी टीवी कैमरे लगवायें और बाजारो में होने वाले अतिक्रमण को होने से रोके। किसी भी प्रकार का अनैतिक कार्य बाजारों में चलता है, तो उसकी सूचना तुरंत पुलिस को देवे उन्होनें इस बात की भी घोषणा की जिस क्षैत्र में जो थाना लगता है। 

उन्होनें कहा कि उस क्षैत्र के व्यापार संगठनों के अध्यक्षों को उस थाने का सीएलजी सदस्य का दर्जा दे दिया जायेगा।  जिसमें किसी भी प्रकार की कानूनी डिलाई को थाने में आकर बताने पर तुरंत कार्यवाही होगी।

मोदी ने ड्राइवरलेस मेट्रो की शुरुआत की, AAP खफा

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को राजधानी की पहली ड्राइवरलेस मेट्रो का इनॉगरेशन किया। इस दौरान उन्होंने नोएडा के बॉटनिकल गार्डन से ओखला बर्ड सैंक्चुअरी स्टेशन तक मेजेंटा लाइन मेट्रो में सफर भी किया। उनके साथ यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ और गवर्नर राम नाइक मौजूद थे।

दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (DMRC) ने नोएडा से साउथ दिल्ली के बीच करीब 13 किलोमीटर लंबी मेट्रो लाइन तैयार की है। अब नोएडा से कालकाजी और फरीदाबाद जाना आसान हो गया है। उधर, इनॉगरेशन में अरविंद केजरीवाल को नहीं बुलाने पर दिल्ली सरकार खफा है।

इनॉगरेशन में केजरीवाल को नहीं बुलाने पर AAP खफा
– मेजेंटा लाइन के इनॉगरेशन में दिल्ली के मुख्यमंत्री को नहीं बुलाने पर आम आदमी पार्टी ने नाराजगी जाहिर की। ट्वीट में कहा कि मेजेंटा लाइन के 9 में से 7 स्टेशन तो दिल्ली के अंदर आते हैं। पैसा भी दिल्ली सरकार ने दिया है।

– डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने कहा कि डीएमआरसी के प्रोग्राम में दिल्ली के सीएम को इनविटेशन नहीं देना जनता की बेइज्जती है। शायद आयोजकों को डर था कि कहीं केजरीवाल सबके सामने मेट्रो किराया बढ़ोत्तरी को वापस लेने की मांग ना कर दें।

नोएडा से कालकाजी पहुंचाएगी नई मेट्रो
– डीएमआरसी ने नोएडा के बॉटनिकल गार्डन से साउथ दिल्ली के कालकाजी मंदिर के बीच 13 किलोमीटर लंबी नई लाइन तैयार की है। इसे मेजेंटा मेट्रो लाइन नाम दिया गया है।

– मेजेंटा लाइन की लंबाई नोएडा से जनकपुरी वेस्ट तक करीब 38 किलोमीटर है। कालकाजी से आगे कंस्ट्रक्शन चल रहा है। हौज खास स्टेशन पर मेट्रो बदलकर यलो लाइन से गुड़गांव तक आसानी से पहुंचा जा सकेगा।
13 किलोमीटर के सफर में 9 स्टेशन होंगे

– नई मेजेंटा लाइन पर 13 किलोमीटर दूरी में बॉटनिकल गार्डन, ओखला बर्ड सैंक्चुअरी, कालिंदी कुंज, जसोला विहार, शाहीन बाग, ओखला विहार, सुखदेव विहार, ओखला एनएसआइसी, कालकाजी मेट्रो स्टेशन बनाए गए हैं।

बॉटनिकल गार्डन से कालकाजी जाने में 20 रु. 33 मिनट बचेंगे
– इनॉगरेशन के बाद शाम 5 बजे से आम लोग मेजेंटा मेट्रो में सफर कर सकते हैं। सिर्फ 30 रुपए में 19 मिनट के भीतर बॉटनिकल गार्डन से कालकाजी पहुंच सकेंगे। अभी तक सड़क के रास्ते कालकाजी जाने में 25 किलोमीटर दूरी तय करने में 52 मिनट लगते हैं और 50 रुपए खर्च होते हैं।

– दूसरी ओर, ब्लू लाइन मेट्रो के जरिए नोएडा से मंडी हाउस और वहां से कालकाजी पहुंचने में करीब 41 मिनट लगते हैं। अब सीधे मेजेंटा लाइन से सिर्फ 19 मिनट में 13 किलोमीटर का सफर पूरा होगा।

पिछले हफ्ते हादसे का शिकार हुई थी मेट्रो
– कालिंदी कुंज डिपो पर बीते मंगलवार को मेजेंटा मेट्रो हादसे का शिकार हो गई थी। डीएमआरसी के मुताबिक, धुलाई के लिए ले जाई जा रही मेट्रो ब्रेक नहीं लगने पर दीवार से टकरा गई थी। जांच के दौरान लापरवाही सामने आने पर मेट्रो के 4 कर्मचारियों पर गाज गिरी।

वाजपेयी के जन्म दिन पर 18 वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता सम्मानित

कोटा। भारतीय जनता पार्टी रेल्वे कॉलेनी मण्डल वार्ड- 35 के तत्वावधान में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के जन्म दिवस पर सोमवार को सुशासन दिवस मनाकर आपातकाल में मीसा में बंद रहने वाले तथा 18 वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को माला एवं श्रीफल से सम्मानित किया।

कार्यक्रम संयोजक मण्डल मंत्री संतोष नागर ने बताया कि कार्यक्रम फाफूजी की धर्मशाला में आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि अनुसूचित जनजाति मोर्चा के मंत्री सीताराम मीणा रहे। मीणा ने कार्यकर्त्ताओं का आव्हान किया कि सुशासन के लिए काम करें।

नागर ने बताया कि सम्मानित होने वालों में वरिष्ठ मोहन लाल नागर ,भैरू लाल मेघवाल,रामचंद्र,राम पाल,किशन गोपाल,राम दयाल सुमन,कल्याण प्रसाद, कैलाश बंजारा, गोवर्द्धन मेघवाल, बजरंग लाल मेघवाल, मोती लाल, रामेश्वर,पन्ना लाल आदि थे। सभी ने वाजपेयी को सच्चे अर्थों में भारत रत्न बताया औ कहा कि वाजपेयी का शासन देश में बेमिसाल है।