Sunday, July 12, 2026
Home Blog Page 4785

इंदौर मंडी में सोमवती अमावस्या का अवकाश, चना दाल नरम

इंदौर।स्थानीय संयोगितागंज अनाज मंडी में सोमवार को अमावस्या के अवसर पर अवकाश रहा। मांग कमी से चना दाल के भाव 50 रुपये प्रति क्विंटल कमी लिए रहे। दाल:तुअर (अरहर) दाल सवा नंबर 7150 से 7350, तुअर दाल फूल 7550 से 7750, तुअर दाल बोल्ड 7950 से 8150, आयातित तुअर दाल 6200 से 6400,चना दाल 5650 से 5850, आयातित चना दाल 5500 से 5200,मसूर दाल 5300 से 5400,मूंग दाल 7700 से 7900, मूंग मोगर 8450 से 8650 उड़द दाल 7300 से 7500, उड़द मोगर 7600 से 7800 रुपये प्रति क्विंटल।

चावल:बासमती 8500 से 9000, तिबार 7000 से 7500, दुबार 6000 से 6500, मिनी दुबार 5500 से 6000, मोगरा 3500 से 5000, बासमती सैला 5500 से 8500, कालीमूंछ 5900 से 6000, राजभोग 4900 से 5000, दूबराज 3500 से 4000, परमल 2500 से 2700, हंसा सैला 2400 से 2650, हंसा सफेद 2200 से 2400, पोहा 4200 से 4400 रुपये प्रति क्विंटल।

लिवाली से सोना 75 रुपये महंगा, चांदी टूटी, जानिए आज के दाम

नयी दिल्ली/ कोटा। मजबूत वैश्विक रुख के बीच आभूषण कारोबारियों की ताजा लिवाली से दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना सोमवार को 75 रुपये बढ़कर 33,195 प्रति 10 ग्राम हो गया। अखिल भारतीय सर्राफा संगठन के अनुसार, हालांकि औद्योगिक इकाइयों और सिक्का निर्माताओं का उठाव कम होने से चांदी 80 रुपये की हानि के साथ 37,500 रुपये किलोग्राम पर बंद हुई।

कारोबारियों के अनुसार सकारात्मक वैश्विक संकेतों और स्थानीय सर्राफा व्यवसायियों की लिवाली से बहुमूल्य धातुओं में मजबूती आई। व्यापार तनाव की बढ़ती चिंताओं के बीच निवेश के सुरक्षित विकल्प के बतौर सर्राफा मांग बढ़ने से सिंगापुर और न्यूयॉर्क में सोने में तेजी रही।

अमेरिका द्वारा मैक्सिको से होने वाले सभी आयात पर पांच प्रतिशत का शुल्क लगाने की घोषणा के बाद न्यूयॉर्क में सुरक्षित निवेश के विकल्प के बतौर सर्राफा मांग बढ़ गई और न्यूयॉर्क में सोने का भाव तेजी दर्शाता 1,314.50 डॉलर प्रति औंस हो गया। इस बीच चांदी का भाव तेजी दर्शाता 14.73 डॉलर प्रति ओंस हो गया। सिंगापुर में सोने का हाजिर भाव 0.5 प्रतिशत तेजी के साथ 1,802.51 डॉलर प्रति औंस बोला गया।

दिल्ली सर्राफा बाजार में 99.9 और 99.5 प्रतिशत की शुद्धता वाला सोना 75-75 रुपये बढ़कर क्रमश: 33,195 और 33,025 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। हालांकि, आठ ग्राम वजनी सोने की गिन्नी का भाव 26,700 रुपये प्रति इकाई पर स्थिर बना रहा। शनिवार को सोना 50 रुपये नुकसान के साथ 33,120 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया था।

इस बीच सोमवार को चांदी हाजिर भाव 80 रुपये घटकर 37,500 प्रति किलोग्राम रह गया जबकि चांदी साप्ताहिक डिलीवरी 87 रुपये की तेजी के साथ 36,464 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई। दूसरी ओर चांदी सिक्का का भाव लिवाल 80,000 और बिकवाल 81,000 रुपये प्रति सैकड़ा पर स्थिर रहा।

कोटा सर्राफा
चांदी 37400 रुपये प्रति किलोग्राम।
सोना केटबरी 33050 रुपये प्रति दस ग्राम, सोना 38550 रुपये प्रति तोला।
सोना शुद्ध 33220 रुपये प्रति दस ग्राम, सोना 38750 रुपये प्रति तोला।

राज. बोर्ड 10th रिजल्ट: 79.45 % लड़के और 80.35 % लड़कियां हुईं सफल

जयपुर/अजमेर । राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की सेकेंडरी परीक्षा-2019 का परिणाम घोषित कर दिया गया है। शिक्षा राज्यमंत्री गोविंद सिंह डोटासरा ने बोर्ड कार्यालय में शाम 4 बजे परीक्षा परिणाम की घोषित किया। इस साल परिणाम 79.85 फीसदी रहा। जिसमें 80.35 लड़कियों ने बाजी मारी। वहीं, लड़कों का परिणाम 79.45 फीसदी रहा।

गौरतलब है कि इस साल 10वी की परीक्षा में 11लाख 22 हज़ार 495 विद्यार्थी रजिस्टर्ड हुए थे। इनमे से 10 लाख 98 हज़ार 132 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी थी। इसके साथ प्रवेशिका परीक्षा का रिजल्ट भी जारी किया गया। जो 61.01 फीसदी रहा। प्रवेशिका परीक्षा में 6,924 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। इनमे से 6758 शामिल हुए थे। यह परिणाम बोर्ड की वेबसाइट www.rajeduboard.rajasthan.gov.in पर उपलब्ध होगा।

बोर्ड इस बार दसवीं का परिणाम पिछले साल के मुकाबले 8 दिन पहले जारी कर रहा है। पिछले साल 10वीं का परिणाम 11 जून को घोषित किया गया था। परिणामों की घोषणा के दौरान बोर्ड चैयरमेन नथमल डिडेल, बोर्ड सचिव मेघना चौधरी, उपनिदेशक जनसंपर्क राजेन्द्र गुप्ता, एफओ आनंद आशुतोष सहित कई लोग मौजूद थे। इस दौरान सचिव मेघना चौधरी, गोपनीय निदेशक जीके माथुर और अन्य अधिकारी मौजूद रहे । रिजल्ट के लिए यहां दिए इस लिंक पर क्लिक करें

पिछले साल 79.86 प्रतिशत रहा था
पिछले साल बोर्ड ने 12 जून को दसवीं का परिणाम जारी किया था। पिछले साल दसवीं का कुल परिणाम 79.86 प्रतिशत रहा था। लड़कियों का परिणाम 79.95 प्रतिशत था, जबकि लडक़ों का परिणाम 79.79 प्रतिशत रहा था। पिछले साल 3 लाख 6 हजार 732 विद्यार्थी प्रथम श्रेणी, 3 लाख 92 हजार 863 द्वितीय और 1 लाख 44 हजार 920 विद्यार्थी तृतीय श्रेणी में उत्तीर्ण हुए थे।

शेयर बाजार में बहार, सेंसेक्स पहली बार 40,000 और निफ्टी 12,000 के पार बंद

मुंबई।सोमवार को नए सत्र के पहले दिन शेयर बाजार रेकॉर्ड स्तर पर बंद हुआ। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) के 31 शयेरों का संवेदी सूचकांक 553.42 अंक (1.39%) की शानदार तेजी के साथ 40,267.62 अंक की नई ऊंचाई पर बंद हुआ।

वहीं, नैशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) के 50 शेयरों का संवेदी सूचकांक निफ्टी भी 165.75 अंक (1.39%) की बड़ी बढ़त के साथ 12,088.55 के रेकॉर्ड लेवल पर बंद हुआ। यूं कहें कि सेंसेक्स पहली बार 40,000 जबकि निफ्टी पहली बार 12,000 के आंकड़े के पार बंद हुआ है।

सोमवार को सेंसेक्स के 31 में से 28 शेयरों का कारोबार तेजी के साथ बंद हुआ जबकि निफ्टी के 50 में से 46 शेयर मजबूत होकर बंद हुए। सेंसेक्स के जिन शेयरों में तेजी आई, उनमें हीरो मोटोकॉर्प (6.01%), बजाज ऑटो (3.92%), इंडसइंड बैंक (3.70%), एशियन पेंट्स (3.65%), हिंदुस्तान यूनिलीवर (2.90%), मारुति (2.89%), कोल इंडिया (2.84%), एचडीएफसी (2.24%), और रिलायंस (2.15%) टॉप 10 में शामिल रहे।

वहीं, निफ्टी के बढ़त वाले शेयरों में हीरो मोटोकॉर्प 5.77%, एशियन पेंट्स 3.82%, बजाज ऑटो 3.56%, इंडसइंड बैंक 3.28%, इंडियाबुल्स हाउसिंग फाइनैंस 3.24%, हिंदुस्तान यूनिलीवर 2.77%, टाइटन 2.68%, कोल इंडिया 2.64%, रिलायंस 2.54% और यस बैंक 2.54% तक मजबूत हो गए।

वहीं, दोनों सूचकांकों के गिरावट वाले शेयरों की बात करें तो सेंसेक्स के शेयरों, आईसीआईसीआई में 0.13%, एनटीपीसी में 0.11% जबकि आईटीसी में 0.04% की गिरावट आई। वहीं, निफ्टी के शेयर, गेल 0.78% टेक महिंद्रा 0.22%, आईसीआईसीआई बैंक 0.20%, अल्ट्रा सीमेंट 0.11%, एनटीपीसी 0.08% और इन्फ्राटेल 0.06% तक कमजोर हो गए।

निफ्टी के सेक्टोरल इंडिसेज में निफ्टी मीडिया को छोड़कर सारे इंडिसेज हरे निशान में बंद हुए। सबसे ज्यादा निफ्टी ऑटो (1.87%), निफ्टी एफएमसीजी (1.43%), निफअटी आईटी (1.24%) और निफ्टी फाइनैंस सर्विसेज (1.16%) तक मजबूत हुए।

2018-19 में हुए 71,500 करोड़ के बैंक फ्रॉड, अब तक का उच्चतम स्तरः RBI

नई दिल्ली। वित्त वर्ष 2018-19 में अप्रत्याशित रूप से 71,500 करोड़ रुपए से संबंधित बैंक फ्रॉड के 6,800 केस सामने आए हैं। वहीं एक साल पहले समान अवधि यानी 2017-18 में 41,167.03 करोड़ रुपए के फ्रॉड के 5,916 केस हुए थे। रिजर्व बैंक (RBI) ने एक बयान के माध्यम से यह जानकारी दी है।

आरबीआई (RBI) ने पीटीआई जर्नलिस्ट की एक आरटीआई क्वेरी के जवाब में कहा कि शिड्यूल्ड कमर्शियल बैंक और वित्तीय संस्थानों ने 71,542.93 करोड़ रुपए की धनराशि से जुड़े कुल 6,801 बैंक फ्रॉड के केस दर्ज किए थे। केंद्रीय बैंक ने कहा कि बीते कुल 11 वित्त वर्षों में बैंकों ने फ्रॉड के 53,334 केस दर्ज किए थे।

इस तरह बढ़ते गए फ्रॉड के मामले
वित्त वर्ष 2008-09 के दौरान 1,860.09 करोड़ रुपए के कुल 4,372 केस दर्ज किए गए थे। 2009-10 में 1,999.94 करोड़ रुपए से जुड़े फ्रॉड के कुल 4,669 केस सामने आए थे। वहीं 2010-11 और 2011-12 में 3,815.76 करोड़ रुपए और 4,501.15 करोड़ रुपए के फ्रॉड से जुड़े क्रमशः 4,534 और 4,093 केस दर्ज किए गए थे।

आरबीआई ने कहा कि वित्त वर्ष 2012-13 में बैंकों ने 8,590.86 करोड़ रुपए से संबंधित फ्रॉड के 4,235 केस दर्ज किए थे, वहीं 2013-14 में 4,306 केस (10,170.81 करोड़ रुपए) और 2014-15 में 4,639 केस (19,455.07 करोड़ रुपए से संबंधित) सामने आए थे।आरबीआई ने कहा कि 2015-16 और 2016-17 में क्रमशः 18,698.82 करोड़ रुपए और 23,933.85 करोड़ रुपए के फ्रॉड से संबंधित 4,693 और 5,076 केस दर्ज किए थे।

सीवीसी ने तैयार की रिपोर्ट
यह डाटा इसलिए भी अहमियत रखता है, क्योंकि बैंक को बीते कुछ साल से नीरव मोदी और विजय माल्या जैसे भगोड़ों से जुड़े फ्रॉड के केसेस से जूझना पड़ रहा है। इतने बड़े स्तर पर हुए फ्रॉड्स को देखते हुए एंटी करप्शन वाचडॉग सेंट्रल विजिलैंस कमीशन (सीवीसी) को एक विश्लेषण करना पड़ा और उसे 100 बड़े फ्रॉड्स से जुड़े एक रिपोर्ट तैयार करनी पड़ी।

हरीश एक मर्द होकर कैसे बनी नृत्य की मल्लिका, देखिये वीडियो

जयपुर/जैसलमेर। डांसिंग क्वीन हरीश! अपने आप में एक हैरान करने वाला नाम। इससे ज्यादा हैरान उनके पैरों की बिजली जैसी थिरकन करती थी। और फिर विस्मय के साथ मुंह से निकलता था- वाकई, डांसिंग क्वीन हरीश। दुनिया में अपनी नृत्य कला का लोह मनवाने वाले हरीश अब इस दुनिया में नहीं हैं।

राजस्थान में रविवार को एक सड़क हादसे में उनका निधन हो गया। हरीश की कला के मुरीदों की फेहरिस्त लंबी थी। बिजनसमैन मुकेश अंबानी से लेकर कई बड़े सितारे उनके नृत्य पर फिदा थे। अंबानी ने तो अपनी बेटी ईशा की शादी में परफॉर्म करने के लिए उन्हें खासतौर पर न्योता दिया था।

यादगार बनाई अंबानी की शादी
क्वीन हरीश, ईशा अंबानी की शादी में परफॉर्म करके सुर्खियों में आए थे। उस शादी में ऐक्ट्रेस ऐश्वर्या राय और उनकी बेटी आराध्या के साथ उनके नृत्य का विडियो खूब वायरल हुआ था। पूरा बॉलिवुड उनकी लोककला का कायल था। तमाम फिल्म स्टारों के यहां होने वाले कार्यक्रमों में हरीश को बुलाया जाता था।

लोककला को समर्पित जिंदगी
जैसलमेर के रहने वाले हरीश का लोकनृत्य देखने के लिए बड़ी संख्या में पर्यटक जैसलमेर आते थे। उनके डांस को कुछ फिल्मों में भी शामिल किया गया था। वह राजस्थानी लोकनृत्य के चकरी, भवाई, तराजू, तेरह ताली, घूमर, चरी, कालबेलिया शैलियों में नृत्य करते थे।

देश-विदेश में उन्हें कई पुरस्कार भी मिले थे। शुरुआती जिंदगी गरीबी में बीती, लेकिन अपनी लोककला के बल पर उन्होंने गरीबी को चुनौती दी। लोकनृत्य कलाओं वाले उनके कार्यक्रम बहुत प्रसिद्ध थे।

बता दें कि विश्व प्रसिद्ध नर्तक क्वीन हरीश की रविवार सुबह सड़क हादसे में मौत हो गई। जोधपुर के पास हुए हादसे में हरीश के साथ 3 अन्य लोक कलाकारों की भी जान चली गई। हरीश की कार जोधपुर के पास राजमार्ग पर कापरड़ा गांव के पास सड़क पर खड़ी ट्रक से टकरा गई।

GST क्लेम के नाम पर फ्रॉड करने वाली कंपनियां सरकार के निशाने पर

0

नई दिल्ली। वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) के नाम पर सरकार से इनपुट टैक्स लेने वाली सैकडों फर्जी कंपनियों को सरकार ने चिन्हित किया है। अब इनके खिलाफ कार्रवाई की तैयारी है। ये कंपनियां सरकार से फर्जी तरीके से इनपुट क्रेडिट लेने के साथ दूसरी कंपनियों को जीएसटी चोरी में भी मदद करती हैं।

अप्रत्यक्ष कर से जुड़े अधिकारियों के मुताबिक सरकार की चिंता इस बात को लेकर है कि इनपुट क्रेडिट की देनदारी लगातार बढ़ रही है जबकि उस अनुपात जीएसटी का कलेक्शन नहीं हो रहा है। वहीं जीएसटी रिटर्न के हिसाब से कारोबारी अपना आयकर रिटर्न भी नहीं भर रहे हैं, इसलिए डायरेक्ट टैक्स भी उम्मीद के मुताबिक इजाफा नहीं हो रहा है। इस साल मई में अप्रैल के मुकाबले जीएसटी कलेक्शन में कमी आई है।

फर्जी निर्यात के नाम पर इनपुट क्रेडिट
अप्रत्यक्ष कर विभाग के सूत्रों के मुताबिक कई फर्म फर्जी निर्यात के नाम पर इनपुट क्रेडिट ले रहे हैं। ये कंपनियां कच्चे माल के आयात को काफी अधिक मात्रा में दिखाते हैं। इसके अलावा विदेशी कंपनियों की मिलीभगत से घटिया माल से बने चीजों का निर्यात करते हैं और उसके नाम पर सरकार से भारी मात्रा में इनपुट क्रेडिट वसूल रही है।

ये फर्म या कंपनियां फर्जीवाड़े की इस चेन में कई घरेलू व्यापारियों को भी शामिल करती हैं और उन्हें जीएसटी चोरी में शामिल कर लेती हैं। ऐसे सैकड़ों फर्म की पहचान कर ली गई है और अब उनके खिलाफ गंभीर कार्रवाई होने जा रही है।

सूत्रों के मुताबिक जीएसटी के नाम पर इनपुट क्लेम करने वाली सैकड़ों कंपनियां ऐसी हैं जो जीएसटी रिटर्न काफी अधिक राशि की दिखाती है जबकि उनका आईटी रिटर्न उसके मुकाबले काफी कम होता है। ऐसे में, सरकार की आय कम खर्च अधिक हो रहा है।

विभाग के सूत्रों के मुताबिक सरकार ऐसी कंपनियों के मालिकों को या इस प्रकार के जीएसटी के नाम पर फर्जीवाड़ा करने वालों को गिरफ्तार तक कर सकती है। हाल ही में, केंद्र सरकार ने जीसीटी चोरी मामले में गिरफ्तारी को लेकर हाईकोर्ट के फैसले को चुनौती देते हुए सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की थी।

केंद्र की दलील है कि इस मामले में जीएसटी आयुक्त को आरोपी को बिना एफआईआर के गिरफ्तार करने का अधिकार है। सुप्रीम कोर्ट ने भी इस मामले में केंद्र से सहमति जताई है। सूत्रों के मुताबिक विभाग की तरफ से जीएसटी के नाम पर फर्जीवाड़ा करने वाली कंपनियों व फर्मों को नोटिस जारी कर दिया गया है।

भारत की प्रधानमंत्री बनना चाहती हैं एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा

प्रियंका भी सोशल मीडिया पर लगातार अपनी तस्वीरें शेयर करती रहती हैं जिन्हें फैन्स काफी पसंद करते हैं। जब से प्रियंका चोपड़ा ने निक जोनस से शादी की है तब से ऐसा एक दिन नहीं जाता है जबकि वह चर्चा में न रहती हों। मॉडलिंग के बाद मिस वर्ल्ड का खिताब जीतना, फिर बॉलिवुड से हॉलिवुड तक का सफर तय करने वाली प्रियंका राजनीति में भी कदम रखना चाहती हैं।

हाल में दिए गए एक इंटरव्यू में प्रियंका ने अपनी राजनीतिक महत्वाकांक्षाओं के बारे में भी बताया। उन्होंने इस बारे में बात करते हुए कहा कि वह किसी दिन भारत की प्रधानमंत्री बनना चाहती हैं। इससे भी आगे जाते हुए प्रियंका ने कहा कि वह चाहती हैं कि उनके पति निक कभी अमेरिका के राष्ट्रपति का चुनाव लड़ें। हालांकि प्रियंका ने यह भी स्पष्ट कर दिया कि निक को राजनीति में कोई दिलचस्पी नहीं है।

इस बीच प्रफेशनल फ्रंट की बात करें तो प्रियंका चोपड़ा अब फरहान अख्तर और जायरा वसीम के साथ शोनाली बोस की फिल्म ‘द स्काई इज पिंक’ में दिखाई देंगी। इसके अलावा वह अपने कुछ हॉलिवुड प्रोजेक्ट्सम में भी बिजी हैं।

सोमवार को भी सस्ता हुआ पेट्रोल-डीजल, जानिए आज की कीमत

नई दिल्ली। कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट के चलते भारतीय तेल बाजार में भी इसका असर देखने को मिला। सोमवार को इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन ने तेल की कीमतों में 20 पैसे की और डीजल की कीमतों में 40 पैसे तक की गिरावट की।

राजधानी दिल्ली में 20 पैसे की कटौती के साथ पेट्रोल 71.30 रुपए प्रति लीटर बिक रहा है। कोलकाता में पेट्रोल 17 पैसे की कटौती के बाद 73.54 रुपए प्रति लीटर बिक रहा है। मुंबई में पेट्रोल 18 पैसे की कटौती के साथ 76.98 रुपए प्रति लीटर बिक रहा है। वहीं चेन्नई में 19 पैसे की कटौती के साथ पेट्रोल 74.08 रुपए प्रति लीटर बिक रहा है।

राजधानी दिल्ली में 40 पैसे की कमी के साथ डीजल 65.76 रुपए प्रति लीटर बिक रहा है। मुंबई में 40 पैसे की कटौती के साथ डीजल 68.97 रुपए प्रति लीटर बिक रहा है। कोलकाता में डीजल 38 रुपए प्रति लीटर के साथ 67.68 रुपए प्रति लीटर बिक रहा है। वहीं चेन्नई में 40 पैसे की कमी के चलते डीजल 69.58 रुपए प्रति लीटर बिक रहा है।

बाजार की तेज शुरुआत, सेंसेक्स 197 अंक उछलकर 39,799 पर खुला

नई दिल्ली। वैश्विक संकेतों और केंद्र में नई सरकार द्वारा लिए गए लोकप्रिय फैसलों के बाद जून माह में पहली बार खुले शेयर बाजारों की तेज शुरुआत रही। कारोबारी सप्ताह के पहले दिन बंबई स्टॉक एक्सचेंज का 30 शेयरों का संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 89 अंकों की तेजी के साथ 39,799 अंकों पर खुला।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का 50 शेयरों का संवेदी सूचकांक निफ्टी 11,950 के पार खुला। सुबह 9.31 बजे सेंसेक्स 197 अंकों की तेजी के साथ 39,912 अंकों पर और निफ्टी 42 अंकों की तेजी के साथ 11,965 अकों पर कारोबार कर रहा है।

इन शेयरों में तेजी का माहौल
शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स में इंफो एज इंडिया लिमिटेड, सिम्फनी, अपोलो हॉस्पिटल, गोदरेज कॉरपोरेशन, स्पाइसजेट के शेयरों में तेजी का माहौल है। निफ्टी में हीरो मोटोकॉर्प, एशियन पेंट्स, आईओसी, भारती इंफ्राटेल, भारती एयरटेल के शेयरों में तेजी का माहौल है।

इन शेयरों में मंदी का माहौल
शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स में मनपसंद बेवरेजेस, अरविन्दो फार्मा, आंध्रा बैंक, पीआई इंडस्ट्रीड लिमिटेड, वेंकी में मंदी का माहौल है। निफ्टी में टाटा मोटर्स, कोटक बैंक, हिंडाल्को, महिंद्रा एंड महिंद्रा, सिप्ला में मंदी का माहौल है।