Thursday, July 9, 2026
Home Blog Page 4636

फसल खराबे का तुरंत सर्वे कराकर मुआवजा जारी करे बीमा कंपनी: भाकिसं

0

कोटा। भारतीय किसान संघ ने प्रशासन से फसल खराबे का तुरंत सर्वे कराकर बीमा कंपनी से मुआवजा दिलाने की अपील की है। इस मामले में किसान संघ ने अतिवृष्टि से हुए नुकसान को लेकर मंगलवार को सभी तहसील मुख्यालयों पर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपे गए।

भारतीय किसान संघ के संभागीय मीडिया प्रभारी आशीष मेहता ने बताया कि कोटा, बूंदी, बारां और झालावाड की सभी तहसीलों में एसडीएम और तहसीलदार को ज्ञापन सौंपकर अतिवृष्टि के नुकसान का सर्वे कराकर मुआवजा देने की मांग की गई है।

कोटा महानगर और लाड़पुरा तहसील की ओर से जिला कलैक्ट्रेट पहुंचकर एडीएम को ज्ञापन सौंपा गया। वहीं कोटा जिले में दीगोद, पीपल्दा, रामगंजमंडी और सांगोद में भी ज्ञापन दिए गए। इसके अलावा बारां जिले में अन्ता, अटरू, बारां नगर, छबड़ा, छीपाबड़ौद, किशनगंज, मांगरोल और शाहाबाद में एसडीएम और तहसीलदार को ज्ञापन दिए गए।

झालावाड़ में भी अकलेरा, गंगधार, झालरापाटन, खानपुर, मनोहरथाना, पचपहाड़ और पिड़ावा तथा बूंदी जिले में नगर, हिण्डोली, इन्द्रगढ, केशवरायपाटन, नैनवां में ज्ञापन देकर अपनी मांग रखी। ज्ञापन देने गए विभिन्न प्रतिनिधिमंडलों ने कहा कि हाड़ौती में हुई भारी बरसात से किसानों को भारी नुकसान हुआ है। किसानों की फसलों का अतिवृष्टि से नुकसान के साथ खेतों में मिट्टी के कटाव के साथ फसलों का नामोनिशान खत्म हो गया है।

अतिवृष्टि से 60 से 70 प्रतिशत फसलें खत्म
प्रान्तीय मंत्री जगदीश शर्मा कलमण्डा तथा जिलाध्यक्ष गिरिराज चौधरी ने बताया कि भारतीय किसान संघ की टीम ने कोटा जिले का ग्राम स्तर पर सर्वे किया है। जिसमें किसानों की 60 से 70 प्रतिशत फसलें खत्म हो चुकी हैं। मीडिया प्रभारी आशीष मेहता ने कहा कि संभाग भर में हुए खराबे का तुरंत सर्वे कराकर बीमा कंपनी से भुगतान की व्यवस्था की जानी चाहिए। यदि समय रहते फसल खराबे का आंकलन कर मुआवजे के भुगतान की व्यवस्था नहीं की गई तो किसान चुप्पी साधे नहीं बैठेंगे।

मंहगे बीज और खाद का खर्च से ऋणी होकर सदमें में आदोलनात्मक कार्यवाही के लिए मजबूर होगा। इस दौरान जिला मुख्यालय पर जिलाध्यक्ष गिरिराज चौधरी के नैतृत्व में एडीएम को ज्ञापन देकर शीघ्र फसल खराबे के बारे में जानकारी दी गई। प्रतिनिधि मंडल में शहर अध्यक्ष महावीर नागर, मंत्री नन्द गौड़, जिला प्रचार प्रमुख रूपनारायण यादव, जिला उपाध्यक्ष देवीशंकर गुर्जर उपस्थित रहे ।

Hyundai Grand i10 NIOS भारत में लॉन्च, कीमत 5 लाख से शुरू

0

नई दिल्ली। Hyundai Grand i10 NIOS आज भारतीय बाजार में लॉन्च हो गई है। इसकी कीमत 5 लाख रुपये है। Grand i10 Nios को 4 वेरियंट लेवल में बाजार में उतारा गया है। नई कार ह्यूंदै के i10 ब्रैंड की थर्ड जनरेशन कार है। इसका लुक ग्रैंड आई10 के वर्तमान मॉडल से अलग, स्पोर्टी और बोल्ड है। यह कार 8 कलर्स में उपलब्ध है। मार्केट में इसकी टक्कर मारुति स्विफ्ट और फॉर्ड फिगो जैसी कारों से होगी।

ग्रैंड आई10 नियोस में दिए गए शार्प प्रोजेक्टर हेडलैम्प्स, एलईडी डीआरएल, नई केसकेडिंग ग्रिल, बोनट पर अग्रेसिव लाइन्स और नए फॉग लैम्प्स इसके लुक को शानदार बनाते हैं। कार में पीछे की तरफ रैपअराउंड टेललाइट्स, रियर बंपर में इंटीग्रेटेड रिफ्लेक्टर्स, बूट के सेंटर में ह्यूंदै का बड़ा लोगो और उसके नीचे NIOS लिखा हुआ है। नीचे लंबी क्रोम पट्टी और दाहिनी तरफ वेरियंट का बैज है। नंबर प्लेट लगाने की जगह बंपर में है। X-शेप वाले C-पिलर के ऊपर ‘G i10’ लिखा है। साइड में दी गई लाइन्स कार के साइड लुक को अट्रैक्टिव बनाती हैं।

इंटीरियर
ग्रैंड आई10 नियोस का इंटीरियर को वाइट-ब्लैक ड्यूल टोन ट्रीटमेंट दिया गया है। इसमें आपको ऐंड्रॉयड ऑटो और ऐपल कारप्ले के साथ 8-इंच का टचस्क्रीन इन्फोटेनमेंट सिस्टम, सेमी-डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कंसोल, 3-स्पोक मल्टी-फंक्शन स्टीयरिंग वील, ऑटो क्लाइमेट कंट्रोल, रियर एसी वेंट्स और वायरलेस चार्जर, पुश बटन स्टार्ट/स्टॉप के साथ स्मार्ट-की जैसे फीचर्स मिलेंगे।

सेफ्टी
सेफ्टी के लिए इस कार में रियर पार्किंग सेंसर्स, ड्यूल एयरबैग्स, ईबीडी के साथ एबीएस, इमर्जेंसी स्टॉप सिग्नल और पेडेस्ट्रियन प्रोटेक्शन (पैदल यात्री सुरक्षा) जैसे फीचर्स दिए गए हैं।

कीमत
ह्यूंदै ने इस नई कार को 4 वेरियंट लेवल (Era, Magna, Sportz, Asta) में पेश किया है। मैन्युअल ट्रांसमिशन, एएमटी और ड्यूल टोन समेत ग्रैंड आई10 नियोस कुल 8 ऑप्शन में उपलब्ध है। इसकी कीमत 499,990 रुपये से शुरू होकर 7,99,450 तक है।

इंजन
ग्रैंड आई10 नियोस में 1.2-लीटर पेट्रोल इंजन है, जो 82 bhp का पावर और 114 Nm टॉर्क जनरेट करता है। डीजल इंजन भी 1.2-लीटर का है, जो 74 bhp का पावर और 190 Nm टॉर्क जनरेट करता है। दोनों इंजन के साथ 5-स्पीड मैन्युअल और ऑटोमेटेड मैन्युअल ट्रांसमिशन (AMT) के ऑप्शन उपलब्ध हैं। पेट्रोल इंजन बीएस6 एमिशन नॉर्म्स के अनुरूप हैं।

माइलेज
पेट्रोल इंजन का माइलेज मैन्युअल ट्रांसमिशन में 20.7 किलोमीटर और एएमटी में 20.5 किलोमीटर प्रति लीटर है। डीजल इंजन का माइलेज मैन्युअल और एएमटी में 26.2 किलोमीटर प्रति लीटर है।

कोटा मंडी: लिवाली के अभाव में जिंसों के भाव पूर्व स्तर पर रहे

कोटा। भामाशाह अनाज मंडी में मंगलवार को लहसुन की आवक 10000 कट्टे की रही। अन्य कृषि जिंसों की आवक 8000 बोरी की रही। लिवाली के अभाव में सभी जिंसों के भाव पूर्व स्तर पर बने रहे।

गेहूं लस्टर 1900 से 1961 गेहूं मिल क्वालिटी 1775 से 1971एवरेज 1850 से 2000 लोकवान 1850 से 2000 पीडी 1850 से 2000 गेहूं टुकडी 1900 से 2051मक्का 1900 से 2100 जौ 1500 से 1750 ज्वार 1500 से 4500 रुपये प्रति क्विंटल।

धान सुगंधा 2400 से 2600 पूसा 1 2500 से 2601 पूसा 4 (1121) 3000 से 3200 धान लाजवाब (1509 ) 2800 से 3005 रुपये प्रति क्विंटल। सोयाबीन 3200 से 3671
सरसों 3400 से 3651अलसी 4000 से 4501तिल्ली 7000 से 9000 रुपये प्रति क्विंटल।

मैथी 2800 से 4100 कलौजी 8500 से 10000धनिया बादामी 5000 से5200 ईगल 5400 से 5601 रंगदार 5800 से 6100 रुपये प्रति क्विंटल। लहसुन 2000 से 10100 रुपये प्रति क्विंटल रहा।

मूंग 5100 से 5400 उड़द 2000 से 4400 चना 3600 से 4000 चना काबुली 3500से 4300 चना पेप्सी 3800 से 4000 चना मौसमी 3000 से 4050 मसूर 3800 से 4400रुपये प्रति क्विंटल। ग्वार 2500से 3750 रुपये प्रति क्विंटल।

मजबूत मांग के कारण धनिया वायदा कीमतों में तेजी

नयी दिल्ली। हाजिर बाजार में मजबूती के रुख के बीच कारोबारियों ने अपने सौदों के आकार को बढ़ाया जिससे मंगलवार को वायदा कारोबार में धनिया की कीमत 0.17 प्रतिशत की तेजी के साथ 5,931 रुपये प्रति क्विन्टल हो गई।

एनसीडीईएक्स में धनिया के अगस्त महीने में डिलीवरी वाले अनुबंध की कीमत 10 रुपये अथवा 0.17 प्रतिशत की तेजी के साथ 5,931 रुपये प्रति क्विन्टल हो गई जिसमें 160 लॉट के लिए कारोबार हुआ।

इसी प्रकार धनिया के सर्वाधिक कारोबार वाले सितंबर महीने में डिलीवरी वाले अनुबंध की कीमत समान अंतर की तेजी के साथ 6,019 रुपये प्रति क्विन्टल हो गई जिसमें 28,430 लॉट के लिए कारोबार हुआ।

बाजार विश्लेषकों ने धनिया वायदा कीमतों में तेजी आने का श्रेय हाजिर बाजार में मजबूती के रुख के कारण सटोरियों द्वारा अपने सौदों के आकार बढ़ाने को दिया।

इंदौर किराना: खोपरा गोला एवं खोपरा बूरा के भाव में गिरावट

इंदौर। स्थानीय सियागंज किराना बाजार में मंगलवार को खोपरा गोला एक रुपये प्रति किलोग्राम एवं खोपरा बूरा के भाव में 50 रुपये प्रति 15 किलोग्राम की कमी (सोमवार की तुलना में) हुई। कारोबारियों के अनुमान के मुताबिक सियागंज किराना बाजार में मंगलवार को सात गाड़ी शक्कर की आवक हुई।

शक्कर-गोला शक्कर 3430 से 3470 रुपये प्रति क्विंटल।खोपरा गोला 163 से 179 रुपये प्रति किलोग्राम।खोपरा बूरा 2250 से 3500 रुपये प्रति 15 किलोग्राम। हल्दी हल्दी खड़ी सांगली 130 से 132, निजामाबाद 90 से 100, पिसी 140 से 155 रुपये प्रति किलोग्राम।

साबूदाना साबूदाना 6000 से 7600, पैकिंग में 8000 से 8300 रुपये प्रति क्विंटल।आटा-मैदा गेहूं आटा 1200 से 1210, मैदा 1260 से 1270, रवा 1270 से 1280, चना बेसन 2950 से 2975 तथा बटला बेसन 2750 से 2775 रुपये प्रति क्विंटल।

इंदौर अनाज मंडी: चना कांटा और चना देसी के भाव में तेजी

इंदौर।स्थानीय संयोगितागंज अनाज मंडी में मंगलवार को चना कांटा 25 रुपये और चना देसी के भाव में 25 रुपये प्रति क्विंटल (सोमवार की तुलना में) की वृद्धि हुई। दलहन चना (कांटा) 4300 से 4325, चना (देसी) 4200 से 4225, डबल डॉलर 4800 से 5000, मसूर 4125 से 4150, हल्की 3750 से 3800, मूंग 6000 से 6100, हल्की 5200 से 5500, तुअर निमाड़ी (अरहर) 5200 से 5500, महाराष्ट्र तुअर (अरहर) 5900 से 6000, उड़द 5000 से 5100, हल्की 4000 से 4100 रुपये प्रति क्विंटल।

दाल तुअर (अरहर) दाल सवा नंबर 6950 से 7150, तुअर दाल फूल 7350 से 7550, तुअर दाल बोल्ड 7750 से 7950, आयातित तुअर दाल 6200 से 6400चना दाल 5500 से 5700, आयातित चना दाल 5500 से 5200मसूर दाल 5350 से 5450मूंग दाल 7500 से 7700, मूंग मोगर 8100 से 8300 उड़द दाल 7000 से 7200, उड़द मोगर 7000 से 7200 रुपये प्रति क्विंटल।

अनाज गेहूं हल्का 1870 से 1900, गेहूं 147- 1950 से 2200, गेहूं लोकवन 1950 से 2250, गेहूं चंद्रौसी 3200 से 3400 रुपये प्रति क्विंटल। ज्वार हल्की 2000 से 2100, ज्वार संकर 2150 से 2200, ज्वार देसी 2500 से 2800, मक्का पीली 2150 से 2200, मक्का गजर 2100 से 2150 रुपये प्रति क्विंटल।

चावल बासमती 8500 से 9000, तिबार 7000 से 7500, दुबार 6000 से 6500, मिनी दुबार 5500 से 6000, मोगरा 3500 से 5000, बासमती सैला 5500 से 8500, कालीमूंछ 5900 से 6000, राजभोग 4900 से 5000, दूबराज 3500 से 4000, परमल 2500 से 2700, हंसा सैला 2400 से 2650, हंसा सफेद 2200 से 2400, पोहा 4200 से 4400 रुपये प्रति क्विंटल।

GSTR 9 अंतिम तिथि 31 अगस्त तक नहीं भरने वालों को लगेगी पेनल्टी

0

कोटा। GSTR 9 दाखिल करने की अंतिम तिथि 31 अगस्त है। अंतिम तिथि तक नहीं भरने वालों को पेनल्टी लगेगी। वहीं गुड्स एंड सर्विस टैक्स विभाग (CGST) छह माह या इससे अधिक समय से GSTR 3 B दाखिल नहीं करने वाले ट्रेडर्स एवं सर्विस प्रोवाइडर के जीएसटी रजिस्ट्रेशन रद्द करने की कार्रवाई करेगा।

केंद्रीय गुड्स एंड सर्विस टैक्स (CGST ) विभाग के सहायक आयुक्त अनिरूद्ध ने lendennews-ee4f51.ingress-erytho.ewp.live को बताया कि GSTR 9 सभी को भरना जरूरी है। जिसने भी जीएसटी का रजिस्ट्रेशन ले रखा है, चाहे वह कम्पोजिशन स्कीम में ही रजिस्टर्ड हो। कोटा संभाग में लम्बे समय से GSTR 3B रिटर्न नहीं भरने वाले करीब 1700 ट्रेडर्स एवं सर्विस प्रोवाइडर को सेक्शन 46 के तहत नोटिस जारी किये हैं।

उन्होंने बताया कि गुड्स में 40 लाख तक और सर्विसेज में 20 लाख तक के टर्न ओवर तक छूट है। परन्तु जिस गुड्स और सर्विस प्रोवाइडर ने भी रजिस्ट्रेशन ले रखा है, चाहे उसका टैक्स छूट सीमा से कम हो उसे रिटर्न दाखिल करना जरूरी है। यदि छूट सीमा से कम टर्न ओवर है तो ट्रेडर्स और सर्विस प्रोवाइडर अपना रजिस्ट्रेशन सरेंडर (कैंसिल) करने के लिए आवेदन कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि गुड्स में 40 लाख तक के टर्नओवर वालों को और सर्विस टैक्स में 20 लाख तक के टर्न ओवर वालों को छूट है।

उन्होंने बताया कि जिन ट्रेडर्स या सर्विस प्रोवाइडर ने जीएसटी में रजिट्रेशन ले रखा है और लम्बे समय से टैक्स जमा नहीं करा रहे हैं तो विभाग अपनी ओर से नॉन फाइलर को सेक्शन 62 के तहत टैक्स असेसमेंट ऑर्डर जारी कर देगा। किसी ट्रेडर्स एवं सर्विसेज प्रोवाइडर को GSTR 9 भरने एवं जीएसटी से संबंधित किसी तरह की कोई समस्या है तो वह हेल्प लाइन नंबर 0744-2500982 पर गुड्स एंड सर्विस टैक्स अधीक्षक केएम मीणा से संपर्क कर सकता है।

Realme 5 और Realme 5 Pro भारत में लॉन्च, जानिए कीमत और फीचर

नई दिल्ली। चीन की कंपनी रियलमी ने भारत में अपने दो नए स्मार्टफोन Realme 5 Pro और Realme 5 लॉन्च किए हैं। Realme 5 Pro और Realme 5 दोनों ही स्मार्टफोन के बैक में 4 कैमरे लगे हैं। Realme 5 Pro के पीछे 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा लगा है। Realme 5 Pro की शुरुआती कीमत 13,999 रुपये है। यह कीमत 4GB रैम और 64GB स्टोरेज वाले वेरियंट की है। Realme 5 Pro के 6GB रैम और 64GB स्टोरेज वाले वेरियंट की कीमत 14,999 रुपये है। वहीं, 8GB रैम और 128GB स्टोरेज वाले वेरियंट की कीमत 16,999 रुपये है।

Realme 5 की शुरुआती कीमत 9,999 रुपये है। यह कीमत 3GB रैम और 32GB स्टोरेज वाले वेरियंट की है। Realme 5 के 4GB रैम और 64GB स्टोरेज वाले वेरियंट 10,999 रुपये है। वहीं, 4GB रैम और 128GB स्टोरेज वाले वेरियंट की कीमत 11,999 रुपये है। Realme 5 Pro की सेल फ्लिपकार्ट और रियलमी की वेबसाइट पर 4 सितंबर को दोपहर 12 बजे से शुरू होगी। वहीं, Realme 5 की सेल 27 अगस्त को दोपहर 12 बजे से इन दोनों प्लैटफॉर्म पर शुरू होगी।

कुछ ऐसे हैं Realme 5 Pro के स्पेसिफिकेशंस
Realme 5 Pro में 6.3 इंच की FHD+ ड्यूड्रॉप फुल स्क्रीन दी गई है। Realme 5 Pro के बैक में चार कैमरे दिए गए हैं। फोन के बैक में 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है। इसके अलावा, फोन के बैक में 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड लेंस, 2 मेगापिक्सल का पोट्रेट लेंस और 2 मेगापिक्सल का अल्ट्रा मैक्रो लेंस दिया गया है। सेल्फी के लिए फोन के फ्रंट में 16 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। फोन में क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 712 प्रोसेसर दिया गया है। Realme 5 Pro स्पार्कलिंग ब्लू, क्रिस्टल ग्रीन इन दो कलर में मिलेगा। इस स्मार्टफोन में 4,035 mAh की बैटरी दी गई है।

Realme 5 के स्पेसिफिकेशंस
Realme 5 स्मार्टफोन नए क्रिस्टल डिजाइन के साथ आया है। यह स्मार्टफोन क्रिस्टल ब्लू और क्रिस्टल पर्पल कलर में मिलेगा। इस स्मार्टफोन में 6.5 इंच की स्क्रीन दी गई है। इसका स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो 89% है। इस स्मार्टफोन के बैक में भी 4 कैमरे दिए गए हैं। फोन के बैक में 12 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है। साथ ही, फोन के बैक में अल्ट्रा वाइड-एंगल लेंस, पोट्रेट लेंस और मैक्रो लेंस दिए गए हैं। इस स्मार्टफोन में 5,000 mAh की पावरफुल बैटरी दी गई है। इस स्मार्टफोन में क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 665 प्रोसेसर दिया गया है।

Realme Buds 2 भी लॉन्च
रियलमी ने इस इवेंट में Realme आइकॉनिक केस भी लॉन्च किए हैं। Realme 5 सीरीज के लिए लॉन्च किए गए केस 399 रुपये में 21 सितंबर से सेल के लिए उपलब्ध होंगे। इसके अलावा, कंपनी ने Realme Tote Bag (कीमत 1,199 रुपये ) और Realme Buds 2 (कीमत 599 रुपये) भी लॉन्च किए हैं। इन दोनों प्रॉडक्ट की सेल 4 सितंबर से शुरू होगी।

निवेशकों के समर्थन से सोना फिर नए रिकॉर्ड स्तर पर, चांदी सस्ती

नई दिल्ली। निवेशकों के समर्थन से मंगलवार को सोना एक बार फिर सर्वकालिक उच्चतम स्तर पर पहुंच गया है। आज सोने में 200 रुपये की तेजी आई, जिससे इसका दाम 38,770 की रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गया। कारोबारियों के अनुसार, ज्वैलर्स की लिवाली के कारण भाव में यह तेजी आई है। हालांकि, चांदी में आज 1,100 रुपये की भारी गिरावट आई।

इस गिरावट से चांदी का भाव 43,900 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गया है। औद्योगिक इकाइयों और सिक्का कारोबारियों की लिवाली घटने से चांदी के भाव में यह गिरावट देखी गई है। उधर वैश्विक बाजार में आज सोना गिरावट के साथ 1,496 डॉलर प्रति औंस पर रहा और चांदी भी गिरावट के साथ 16.93 डॉलर प्रति औंस पर रही।

ऑल इंडिया सर्राफा एसोसिएशन के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी में आज 99.9 फीसद शुद्धता वाला सोना 200 रुपये की तेजी के साथ 38,770 रुपये प्रति 10 ग्राम पर और 99.5 फीसद शुद्धता वाला सोना भी 200 रुपये की ही तेजी के साथ 38,600 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया। वहीं, गिन्नी सोने की कीमत 200 रुपये गिरकर 28,600 रुपये प्रति 8 ग्राम पर आ गई। इससे पहले सोने में पुराना सर्वकालिक उच्चतम स्तर शनिवार को था, तब इसका भाव 38,670 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा था।

चांदी के भाव में आज मंगलवार को 1,100 रुपये की गिरावट आई, जिससे इसका भाव 43,900 रुपये प्रति किलोग्राम हो गया है। वहीं, साप्ताहिक डिलिवरी वाली चांदी में 113 रुपये की गिरावट दर्ज हुई और इसका भाव 43,422 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गया। उधर चांदी के सिक्कों की लिवाली कीमत 2,000 रुपये की गिरावट के साथ 89,000 रुपये प्रति सैकड़ा और बिकवाली कीमत भी 2,000 रुपये की गिरावट के साथ 90,000 रुपये प्रति सैकड़ा पर आ गई।

कोटा सर्राफा
चांदी 42800 रुपये प्रति किलोग्राम।
सोना कैडबरी 37000 रुपये प्रति दस ग्राम, सोना 43160 रुपये प्रति तोला।
सोना शुद्ध 37180.रुपये प्रति दस ग्राम, सोना 43360 रुपये प्रति तोला।

केले के फाइबर से बनाया सैनिटरी नैपकिन लॉन्च

नई दिल्ली।आईआईटी दिल्ली के संरक्षण में शुरू हुए एक स्टार्टअप ने केले के फाइबर से बना अनोखा सैनिटरी नैपकिन लॉन्च किया है, जिसे 120 बार इस्तेमाल किया जा सकता है। यह रि-यूजेबल नैपकिन दो साल तक चल सकता है। Sanfe ने आईआईटी दिल्ली के प्रोफेसरों के साथ मिलकर यह नैपकिन डेवलप किया है। दो नैपकिन के पैक की कीमत 199 रुपए रखी गई है। टीम ने इसके लिए पेटेंट भी फाइल किया है।

इस स्टार्टअप को हैरी सहरावत और अर्चित अग्रवाल ने मिलकर तब शुरू किया था जब वे IIT-Delhi से इंजीनियरिंग कर रहे थे। अर्चित अग्रवाल ने कहा, ‘ज्यादातर सैनिटरी नैपकिन सिंथेटिक मेटेरियल और प्लास्टिक से बने होते हैं, जिन्हें नष्ट होने में 50-60 साल लग जाते हैं। बड़ी मात्रा में यह मेस्ट्रुअल वेस्ट लैंडफिल में डंप कर दिया जाता है, खुले में फेंक दिया जाता है या पानी के स्रोतों में बहा देते हैं, जला देते हैं। इसके चलते पर्यावरण को नुकसान पहुंचता है। इन नैपकिन से ऐसी कोई समस्या नहीं होगी।’

इससे पहले आईआईटी दिल्ली के छात्रों ने ‘stand and pee’ डिवाइस तैयार की थी। Sanfe यानी Sanitation for female नाम का यह एक ऐसा डिवाइस है, जिसके जरिए महिलाएं गंदे पड़े पब्लिक वॉशरूम्स में खड़े होकर टॉयलट कर सकती हैं। वन टाइम यूज वाले इस डिवाइस का दाम सिर्फ 10 रुपए है। वन टाइम यूज इस डिवाइस को इस्तेमाल के बाद सामान्य कचरे की तरह फेंका जा सकता है। यह बायोडिग्रेडेबल मेटेरियल से बना है, लिहाजा यह कचरे की समस्या नहीं बढ़ाता है। महिलाएं इसे अपने पीरियड के दौरान भी यूज कर सकती हैं।

दो छात्राओं ने बनाई रियूजेबल पैड साफ करने की डिवाइस
हाल ही में इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (IIT) बाम्बे और गोवा की दो छात्राओं ने एक ऐसा डिवाइस पेश की थी जो रीयूजेबल सैनिटरी नैपिकन को साफ कर सकती है। आईआईटी बॉम्बे में इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग की छात्रा ऐश्वर्या अग्रवाल और आईआईटी गोवा की छात्रा देवयानी मलाडकर ने यह डिवाइस सैनिटरी नैपकिन से बढ़ने वाले बायोमेडिकल वेस्ट को कम करने के लिए बनाई है। इस डिवाइस को उन्होंने ‘Cleanse Right’ नाम दिया है और इसकी कीमत 1,500 रुपए तय की है। दोनों छात्राओं ने इस डिवाइस के पेटेंट के लिए आवेदन भी दिया है।