1.38 लाख भारतीयों के नाम भेजे गए मंगल ग्रह पर

813

कोटा। अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा का इनसाइट मार्स लैंडर मंगल ग्रह की सतह पर पहुंच गया। यान के साथ कुछ और भी वहां पहुंचा है, वह है धरतीवासियों के करीब 24 लाख नाम। इनमें करीब 1.38 लाख नाम भारतीयों के हैं।

नासा ने भारत के राज्यवार आंकड़े जारी नहीं किए हैं। इनसाइट मिशन के अंतर्गत जो नाम नासा को मिले, उन्हें सिलिकॉन माइक्रो-चिप में फीड किया गया। फि‍र इस चिप को इनसाइट लैंडर में लगाकर मंगल की सतह पर भेजा गया है। लोगों में उत्साह बढ़ाने के लिए नासा ने यह प्रयोग किया। ये नाम हमेशा मंगल पर ही बने रहेंगे।

नासा ने लोगों से नाम भेजने के लिए अगस्त और सितंबर 2015 में आवेदन मांगे थे। तब जिन्होंने नाम भेजे, उनके नाम से बोर्डिंग पास भी जारी किए गए। इनसाइट के मंगल की सतह पर उतरने के साथ ही नासा ने फिर से इन लोगों को मेल भेजा, इसमें संदेश भेजा है कि संबंधित का नाम इस मिशन के जरिए मंगल की सतह पर भेज दिया गया है।

सबसे ज्यादा नाम इन 10 देशों से

देश    नाम
अमेरिका    6,76,773
चीन    2,62,752
भारत    1,38,899
यूके    96,241
टर्की    90,784
इटली    75,093
जर्मनी    71,566
रूस    63,801     
कनाडा57,469
ब्राजील    50,234