हिसार–तिरुपति स्पेशल एवं भगत की कोठी–तिरुच्चिराप्पल्ली एक्सप्रेस में एसी कोच बढ़ाए

0
7

कोटा। कोटा मंडल के यात्रियों की सुविधा हेतु रेलवे द्वारा गर्मियों की छुट्टियों में अतिरिक्त यात्री यातायात को देखते हुए कोटा मंडल से गुजरने वाली दो जोड़ी रेलसेवाओं में विभिन्न श्रेणी के डिब्बों की अस्थाई बढ़ोतरी की जा रही है।

वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्री सौरभ जैन ने बताया कि गाड़ी संख्या 04717/04718, हिसार-तिरूपति-हिसार स्पेशल रेलसेवा में हिसार से 4 जुलाई से 25 जुलाई तक एवं तिरूपति से 6 जुलाई से 27 जुलाई तक 1 थर्ड एसी श्रेणी डिब्बे की अस्थाई बढ़ोतरी की जा रही है।

इसी प्रकार गाड़ी संख्या 20481/20482, भगत की कोठी-तिरूच्चिराप्पल्लि-भगत की कोठी एक्सप्रेस रेलसेवा में भगत की कोठी से 1 जुलाई से 29. जुलाई तक एवं तिरूच्चिराप्पल्लि से 4 जुलाई से 1 अगस्त तक 1 शयनयान श्रेणी डिब्बे की अस्थाई बढ़ोतरी की जा रही है।