हरे निशान पर शुरू हुआ बाजार, कुछ ही देर में गिरा

612

मुंबई। शेयर बाजार की शुरुआत शुक्रवार को बढ़त के साथ हुई, लेकिन कुछ ही देर में इसमें गिरावट आ गई। सेंसेक्स 172.59 अंक की बढ़त के साथ 28,460.82 पर खुला। निफ्टी ने 21.00 पॉइंट ऊपर 8,284.45 पर कारोबार शुरू किया। अभी सेंसेक्स 161.92 अंक ऊपर 28,450.15 पर और निफ्टी 69.90 पॉइंट ऊपर 8,333.35 पर करोबार कर रहा है।

विदेशी बाजारों का हाल
अमेरिकी शेयर बाजार गुरुवार को बढ़त के साथ बंद हुए। डाउ जोंस में 0.95%, एसएंडपी में 0.47% और नास्दाक में 2.30% की तेजी आई। एशियाई बाजारों में भी बढ़त देखी जा रही है। हॉन्गकॉन्ग के बाजार में 2.94%, चीन के बाजार में 0.47% तेजी देखी जा रही है।

फिच ने जीडीपी ग्रोथ अनुमान घटाया
रेटिंग एजेंसी फिच ने भारत की जीडीपी ग्रोथ का अनुमान 5.6% से घटाकर 5.1% कर दिया है। कोरोनावायरस के बढ़ते असर को देखते हुए अनुमान में कटौती की गई है।

पिछले चार दिनों से बाजार में नुकसान
इस हफ्ते के पिछले चार दिनों में बाजार नुकसान में रहा। गुरुवार को सेंसेक्स 581.28 अंक नीचे 28,288.23 पर और निफ्टी 205.35 पॉइंट नीचे 8,263.45 पर बंद हुआ था।