सोना सस्ता, चांदी भी फिसली, जानिए क्या रहे भाव

714

नई दिल्ली। सोने की कीमतों में शुक्रवार को अच्छी-खासी गिरावट दर्ज की गई है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सोने के भाव में शुक्रवार को 222 रुपये की गिरावट दर्ज की गई है। इस गिरावट से सोने का भाव 43,358 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया है। वैश्विक बाजारों में नर्म रुख के चलते सोने में यह गिरावट दर्ज की गई है। गौरतलब है कि सोना गुरुवार को पिछले सत्र में 43,580 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।

सोने के साथ ही चांदी के भाव में भी शुक्रवार को गिरावट दर्ज की गई है। चांदी में शुक्रवार को 60 रुपये की गिरावट आई है। इस गिरावट से चांदी का भाव 48,130 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गया है। गौरतलब है कि गुरुवार को चांदी 48,190 रुपये प्रति किलोग्राम के भाव पर बंद हुई थी।

दिल्ली में 24 कैरेट सोने के भाव में भी शुक्रवार को 222 रुपये की गिरावट दर्ज की गई है। पटेल ने बताया कि सोने की अंतरराष्ट्रीय कीमतों में गिरावट के कारण घरेलू बाजार में यह गिरावट आई है। भारतीय रुपये की बात करें तो यह शुक्रवार को भारी गिरावट के साथ खुला था। रुपये का हाजिर भाव शुक्रवार को एक डॉलर के मुकाबले करीब 50 पैसे की गिरावट के साथ ट्रेंड कर रहा था।

रुपये में गिरावट से सोने के भाव में अधिक गिरावट देखने को नहीं मिली। निवेशकों द्वारा बॉन्ड्स जैसे अधिक सुरक्षित निवेश की तरफ रुख करने से सोने की कीमतों में गिरावट देखी गई है। वहीं, अंतरराष्ट्रीय कीमतों को देखें, तो शुक्रवार को सोना और चांदी दोनों ही गिरावट के साथ ट्रेंड कर रहे थे। सोना 1,632 डॉलर प्रति औंस पर और चांदी 17.25 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेंड कर रही थी।

कोटा सर्राफा
चांदी 46500रुपये प्रति किलोग्राम।
सोना कैडबरी 42800रुपये प्रति दस ग्राम, सोना 49950रुपये प्रति तोला।
शुद्ध 43000रुपये प्रति दस ग्राम, सोना 50200रुपये प्रति तोला।
(टैक्स एवं अन्य खर्चे अलग )