सेसेंक्स 600 से अधिक अंक फिसल कर 59791 पर, निफ्टी 17,700 के नीचे

0
73

मुंबई। हफ्ते के पहले कारोबारी दिन सोमवार को शेयर बाजार की शुरुआत गिरावट के साथ हुई। सेंसेक्स 640 अंकों यानी 1.06 फीसदी की गिरावट के साथ 59,790.72 पर खुला। निफ्टी में भी 147.20 अंक यानी 0.83 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई, निफ्टी 17,680.80 के स्तर पर खुला।

प्री-ओपनिंग में बाजार हल्की गिरावट के साथ खुले। सेंसेक्स 45.1 अंक यानी 0.07 फीसदी की गिरावट के साथ 60,385.90 से स्तर पर खुला वहीं निफ्टी 17 हजार के स्तर के पार है निफ्टी प्री-ओपनिंग में 17,828.00 पर है।

आज का बाजार: हफ्ते के पहले कारोबारी दिन भारतीय शेयर में आज गिरावट देखने को मिल सकती है। भारतीय बाजार भी आज लंबी छुट्टी के बाद खुल रहे हैं। ग्लोबल मार्केट से संकेत कमजोर हैं।

विदेशी बजारों के हाल: GX Nifty की शुरुआत कमजोरी के साथ हुई है. इंडेक्स करीब 100 अंकों की गिरावट के साथ 17800 के नीचे कारोबार कर रहा है। वहीं एशियाई बाजारों में निक्केई और कोस्पी भी लाल निशान में ट्रेड कर रहे हैं।