सेबी करेगा चार कंपनियों की संपत्ति नीलाम

741

नयी दिल्ली। बाजार नियामक सेबी निवेशकों का पैसा वसूलने के लिए स्वार एग्रोटेक और लाइफ केयर इंफ्राटेक समेत चार कंपनियों की छह संपत्तियों की बिक्री अगले महीने करेगा। नियामक ने इन सभी संपत्तियों का आरक्षित मूल्य 5 करोड़ रुपये रखा है। सर्वहिट हाउसिंग एंड इंफ्रास्ट्रक्चर इंडिया और राघव कैपिटल एंड इंफ्रास्ट्रक्चर की भी संपत्ति पर सेबी की नजर है।

सेबी ने शुक्रवार को जारी नोटिस में कहा कि यह जिन जमीनों की नीलामी की जानी है, वह उत्तर प्रदेश और हरिणाणा में है। यह नीलामी 11 नवंबर को होगी। नीलामी के लिए रखी गयी संपत्तियों में स्वार एग्रोटेक इंडिया और लाइफ केयर इंफ्राटेक की दो-दो संपत्ति तथा राघव कैपिटल और सर्वहिट हाउसिंग की एक-एक संपत्ति है।

इन संपत्तियों का आरक्षित मूल्य 4.74 करोड़ रुपये रखा गया है। सेबी ने इन कंपनियों द्वारा निवेशकों से अवैध तरीकों से जुटायी गयी राशि की वसूली के लिए यह कदम उठाया है।