सेंसेक्स ने कायम किया नया रिकॉर्ड, 347 अंक उछल कर 45,426 पर बंद

0
612

मुंबई। हफ्ते के पहले कारोबारी दिन बाजार में शानदार बढ़त दर्ज की गई। सेंसेक्स 347.42 अंक ऊपर 45,426.97 पर और निफ्टी 97.20 अंक ऊपर 13,355.75 पर बंद हुआ। क्लोजिंग के लिहाज से दोनों इंडेक्स का यह हाइएस्ट लेवल है। इससे पहले 4 दिसंबर को BSE सेंसेक्स 446.90 अंक ऊपर 45,079.55 पर और निफ्टी 124.65 अंक ऊपर 13,258.55 पर बंद हुआ था। हालांकि, आज सेंसेक्स ने 45,458.92 और निफ्टी ने 13,355.75 के स्तर को टच किया, जो दोनों इंडेक्स का ऑलटाइम हाई लेवल है।

निफ्टी बैंक इंडेक्स भी 159 अंकों की बढ़त के साथ 30,211.55 के स्तर पर बंद हुआ। सोमवार को बाजार में चौतरफा खरीदारी के चलते BSE में लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैप भी रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया है। आज मार्केट बंद होने के बाद कुल मार्केट कैप 181.15 लाख करोड़ रुपए के पार पहुंच गया है।

निफ्टी में यूपीएल का शेयर 4% से ज्यादा की बढ़त के साथ बंद हुआ है। HUL, भारती एयरटेल और अदाणी पोर्ट के शेयरों में भी 3-3% की बढ़त दर्ज की गई। इसके अलावा निफ्टी बैंक इंडेक्स में बंधन बैंक का शेयर 4% ऊपर बंद हुआ है। वहीं, SBI लाइफ और नेस्ले इंडिया के शेयरों में 1-1% से ज्यादा की गिरावट रही। कोटक बैंक और JSW स्टील के शेयर भी 1-1% नीचे बंद हुए। सुबह सेंसेक्स 20.37 अंक ऊपर 45,099.92 पर और निफ्टी 6.30 अंक ऊपर 13,264.85 पर खुला था।

निफ्टी-50 इंडेक्स के टॉप-5 गेनर स्टॉक्स

कंपनीबंद भावबढ़त (%)
यूपीएल476.504.56
अदाणी पोर्ट470.003.59
HUL2,255.003.24
भारती एयरटेल509.503.19
ONGC92.603.06

निफ्टी-50 इंडेक्स के टॉप-5 लूजर स्टॉक्स

कंपनीबंद भावगिरावट (%)
SBI लाइफ850.001.51
नेस्ले इंडिया17,572.501.44
कोटक बैंक1,821.151.36
JSW स्टील365.501.32
टाटा स्टील615.501.16

BSE पर करीब 64% कंपनियों के शेयरों में बढ़त रही

  • BSE का मार्केट कैप 181.16 लाख करोड़ रुपए रहा।
  • 3,167 कंपनियों के शेयरों में ट्रेडिंग हुई। इसमें 2,036 कंपनियों के शेयरों में बढ़त और 936 कंपनियों के शेयरों में गिरावट रही।
  • 310 कंपनियों के शेयर 1 साल के उच्च स्तर और 43 कंपनियों के शेयर एक साल के निम्न स्तर पर रहे।
  • 494 कंपनियों के शेयर में अपर सर्किट और 214 कंपनियों के शेयर में लोअर सर्किट लगा।

एशियाई बाजारों में बिकवाली
आज एशियाई बाजारों में जापान का निक्केई इंडेक्स 203 अंक नीचे 26,547 पर बंद हुआ है। हॉन्गकॉन्ग का हेंगसेंग इंडेक्स 324 अंकों की गिरावट के साथ 26,511 पर बंद हुआ है। इसके अलावा चीन का शंघाई कंपोजिट इंडेक्स भी 0.81% की गिरावट के साथ 3,416 पर बंद हुआ।

शुक्रवार को बाजार रिकॉर्ड तेजी
RBI द्वारा रेपो रेट को समान रखने का फैसला और GDP में गिरावट के अनुमान को घटाने का फैसले से बाजार नई ऊंचाई पर बंद हुआ था। BSE सेंसेक्स 446.90 अंक ऊपर 45,079.55 पर और निफ्टी 124.65 अंक ऊपर 13,258.55 पर बंद हुआ था। दोनों इंडेक्स का यह हाइएस्ट क्लोजिंग लेवल है। हालांकि, कारोबार के दौरान सेंसेक्स ने 45,148.28 और निफ्टी ने 13,280.05 के हाइएस्ट लेवल को टच किया, जो इंट्राडे के लिहाज से दोनों इंडेक्स का सर्वोच्च स्तर है। शुक्रवार को बाजार की रैली को बैंकिंग शेयरों ने लीड किया। निफ्टी बैंक इंडेक्स 603 अंक ऊपर 30,052 पर बंद हुआ था।