सेंसेक्स और निफ्टी हरे निशान पर खुले, लेकिन बाद में बिकवाली के दबाव में फिसले

0
347

मुंबई। सेंसेक्स और निफ्टी हफ्ते के तीसरे कारोबारी दिन बुधवार को हरे निशान पर खुले। बाद में बिकवाली के दबाव में सेंसेक्स करीब 130 अंक की गिरावट के साथ 56,800 पर जबकि निफ्टी 27 अंक गिरकर 17,000 पर कारोबार कर रहा है। सेंसेक्स में पावरग्रिड, NTPC, विप्रो, टेक महिन्द्रा, इंडसइंड बैंक और मारुति के शेयर्स में तेजी है।

सेंसेक्स 148 अंक की बढ़त के साथ 57,124 पर खुला जबकि निफ्टी 27 अंक बढ़कर 17,096 पर खुला। आज सबसे ज्यादा बढ़त रियल्टी और FMCG में है। BSE के मिडकैप 50 और स्मॉल कैप 100 अंक से ज्यादा की बढ़त है। मिड कैप में जेएसडब्लू एनर्जी, RBL बैंक, महिंद्रा फाइनेंस, IPCA लैबोरेटरी, इंडियन होटल, रुचि सोया, एक्साइड इंडिया, IDFC फस्ट बैंक, इंडुरेंस में तेजी है।

सन टीवी, ग्लेन मार्क, अपोलो हॉस्पिटल, नौकरी, जिलेट, क्रिसिल और वोल्टास में गिरावट है। स्मॉल कैप में शिवालिक, मेडिकामेन बायोटेक, पैसालो डीजिटल, कोस्मोफिल्म, ऑनमोबाइल, कुडरेमुख आयरन और होम फस्ट के शेयर में बढ़त है। निफ्टी के 11 इंडेक्स में से 4 में गिरावट और 7 में तेजी है। तेजी वाले 7 सेक्टर में बैंक, फाइनेंशियल सर्विस, मेटल, प्राइवेट बैंक, PSU बैंक और रियल्टी शामिल हैं। वहीं FMCG, मीडिया, मेटल, फार्मा में गिरावट है।