सीए फाउंडेशन परीक्षा का एडमिट कार्ड जल्द होगा जारी, इस लिंक से करें डाउनलोड

213

नई दिल्ली। इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) जल्द ही चार्टर्ड अकाउंटेंसी (CA) फाउंडेशन परीक्षा के दिसंबर एडमिशन के लिए एडमिट कार्ड जारी कर सकता है। एडमिट कार्ड (ICAI CA Admit Card) जारी होने के बाद उम्मीदवार इसे ऑफिशियल वेबसाइट icai.org या eservices.icai.org पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं।

परीक्षा 14, 16, 18 और 20 दिसंबर, 2022 को होगी। पेपर 1 और 2 दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक 3 घंटे और पेपर 3 और 4 दोपहर 2 बजे से शाम 4 बजे तक 2 घंटे के लिए होंगे। उम्मीदवार अंग्रेजी या हिंदी में प्रश्नपत्रों का उत्तर दे सकते हैं।

ICAI ने कहा, “फाउंडेशन परीक्षा के पेपर 3 और 4 में कोई एडवांस रीडिंग टाइम नहीं होगा, जबकि पेपर 1 और 2 में दोपहर 1.45 बजे से दोपहर 2 बजे तक 15 मिनट का एडवांस रीडिंग टाइम दिया जाएगा।”

ऐसे कर पाएंगे डाउनलोड

  • स्टेप 1: सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट eservices.icai.org पर जाएं।
  • स्टेप 2: इसके बाद वेबसाइट पर दिए गए एडमिट कार्ड के लिंक पर क्लिक करें।
  • स्टेप 3: अब लॉग इन करें।
  • स्टेप 4: आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर आ जाएगा।
  • स्टेप 5: अब इसे चेक और डाउनलोड कर लें।