सात साल में सबसे सर्द रहा कोटा, न्यूनतम तापमान छह डिग्री पहुंचा

863

कोटा। तापमान में गिरावट आने के साथ ठिठुरन बढ़ने लगी है। पिछले एक सप्ताह से न्यूनतम तापमान में लगातार गिरावट जारी है। मौसम विभाग के अनुसार रविवार को न्यूनतम तापमान छह डिग्री दर्ज किया गया।यह सीजन का सबसे कम तापमान है।  शनिवार को 7 डिग्री था। 

2011 से लेकर अब तक पहली बार 16 दिसंबर 2018 का न्यूनतम तापमान छह डिग्री तक पहुंचा है। वहीं अधिकतम तापमान में भी गिरावट जारी है। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 22.2 डिग्री था, जो शनिवार को 21.5 डिग्री पहुंच गया।

विंड चिल फैक्टर का असर : मौसम वैज्ञानिक नंद बिहारी मीणा का कहना है कि बंगाल की खाड़ी में विंड चिल फैक्टर के असर से तापमान में गिरावट हो रही है। आगामी 48 घंटे में पारा एक या दो डिग्री लुढ़कने की उम्मीद है।