व्यापारी शहर को स्वच्छ, सुंदर व हरियाली युक्त बनाने में सहयोग दें: व्यापार महासंघ

0
15

कोटा व्यापार महासंघ की कई संस्थाओं ने हर्षोल्लास से मनाया स्वतंत्रता दिवस समारोह

कोटा। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कोटा व्यापार महासंघ की कई संस्थाओं द्वारा झण्डारोहण के कार्यक्रम आयोजित किए गए। बूंदी बालिता रोड व्यापार समिति के अध्यक्ष उत्तम शर्मा ने बताया कि स्वतंत्रता दिवस समारोह में मुख्य अतिथि कोटा व्यापार महासंघ के महासचिव अशोक माहेश्वरी द्वारा झंडारोहण किया गया।

इस अवसर पर अशोक माहेश्वरी ने सभी को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि बूंदी बालिता रोड तेजी से विकसित होने वाला नये क्षेत्र का बाजार है, जो करीब तीन से चार लाख की आबादी के मध्य तेजी से आगे बढ़ रहा है। इस क्षेत्र के व्यापारी इस बाजार को अतिक्रमण मुक्त पार्किंग युक्त व्यवस्थित हरियाली प्रदान करने का सामूहिक प्रयास करें।

बालिता रोड व्यापार संघ के अध्यक्ष उत्तम शर्मा ने कहा कि तिरंगा रैली का आयोजन किया गया। व्यापारियों के बच्चों ने शानदार सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां दी।

माहेश्वरी ने बताया कि कोटा टेन्ट डीलर्स समिति द्वारा महाघिवेशन स्थल दशहरा मैदान में भी स्वतंत्रता दिवस समारोह का आयोजन किया गया। हाड़ोती टेन्ट डीलर्स समिति के अध्यक्ष दीपक सिघंल कोटा टेन्ट डीलर्स समिति के अध्यक्ष सौरभ पोरवाल, सचिव गुरमीत सिंह सन्नी, कोषाध्यक्ष मोहर मन सिंह ने बताया कि स्वतंत्रता दिवस समारोह के मुख्य अतिथि कोटा व्यापार महासंघ के महासचिव एवं होटल फेडरेशन ऑफ़ राजस्थान कोटा डिवीजन के अध्यक्ष अशोक माहेश्वरी थे। अध्यक्षता संस्था के पूर्व अध्यक्ष राजेंद्र सिंह राजावत ने की।

इस अवसर पर माहेश्वरी ने सभी को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि कोटा टेन्ट डीलर्स समिति के प्रयासों से 24 वर्ष बाद महा अधिवेशन कोटा शहर को मिला है, जो कोटा के व्यापार जगत के लिए गौरव की बात है।

इस आयोजन को भव्य सफल बनाने के लिए सभी हाडोती के टेंट व्यवसाईयों को समर्पित होकर काम करना होगा। राजावत ने कहा कि हमारी पूरी टीम इस महाघिवेशन को पूर्ण सफल बनाने के लिए एक जुट है और वृहद स्तर पर इसका कार्य भी शुरू हो चुका है। प्रदेश एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा इस आयोजन को सफल बनाने के लिए पूरा सहयोग दिया जा रहा है।