विश्व के शीर्ष 10 अमीर व्यक्तियों में मुकेश अंबानी नौंवे स्थान पर

561

मुंबई। देश दुनिया में जारी आर्थिक नरमी के बीच वर्ष 2019 में भारत में हर महीने तीन नए अरबपति बने और इन्हें मिलाकर अरबपतियों की कुल संख्या 138 तक पहुंच गई जो चीन और अमेरिका के बाद सबसे ज्यादा है। रिलायंस समूह के प्रमुख मुकेश अंबानी देश के सबसे अमीर व्यक्ति हैं। उनकी कुल नेटवर्थ 67 अरब डॉलर है। जबकि वह विश्व के शीर्ष 10 अमीर व्यक्तियों में नौंवे स्थान पर है।

मुकेश अंबानी और माइक्रोसॉफ्ट के स्टीव वॉल्मर, दोनों 67-67 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ लिस्ट में नौवें नंबर पर हैं। मुकेश अंबानी को एशिया का रिचेस्ट पर्सन बताया गया है। उनकी संपत्ति में 13 अरब डॉलर का इजाफा हुआ है।

टॉप-100 लिस्ट में मुकेश अंबानी के अलावा गौतम अडाणी और शिव नडार परिवार भी शामिल है। अडाणी और नडार संयुक्त रूप से 17 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ 68वें नंबर पर हैं।

दुनिया में 2817 अरबपति
इसके हिसाब से दुनिया में कुल 2817 अरबपति हैं। ऐमजॉन के चीफ जेफ बेजोस दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति बने हुए हैं। उनकी नेटवर्थ 140 अरब डॉलर है। इसके बाद 107 अरब डॉलर की नेटवर्थ के साथ एलएमवीएच के बर्नार्ड ऑरनॉल्ट दूसरे और 106 अरब डॉलर की नेटवर्थ के साथ माइक्रोसॉफ्ट के बिल गेट्स तीसरे स्थान पर हैं।

इस साल 480 अरबपति जुड़े
इस साल लिस्ट में 480 अरबपति जुड़े हैं। देश में सबसे अधिक 50 अरबपति मुंबई में, 30 अरबपति दिल्ली में, 17 अरबपति बेंगलुरू में और 12 अरबपति अहमदाबाद में हैं। देश में 27 अरब डॉलर की नेटवर्थ के साथ एस. पी. हिंदुजा परिवार दूसरे स्थान पर और 17 अरब डॉलर की नेटवर्थ के साथ गौतम अडाणी तीसरे स्थान पर हैं। कोटक बैंक के उदय कोटक की कुल नेटवर्थ 15 अरब डॉलर है और वह लिस्ट में छठे स्थान पर हैं। जबकि वह दुनिया में खुद के बलबूते बनने वाले सबसे अमीर बैंकर हैं।