लॉन्च से पहले भारत में दिखी BMW X7 SUV की पहली झलक

1082

नई दिल्ली। BMW X7 की पहली झलक ऑफिशियल लॉन्च से पहले भारत में देखने को मिली। कंपनी की SUV सीरीज की यह सातवीं कार है। माना जा रहा है यह कंपनी की सबसे बड़ी SUV कार है। भारत में इसे अगले महीने लॉन्च किया जाएगा। इस कार में कम्फर्ट का खास ध्यान रखा गया है। इसके लिए Rolls Royce की Cullinan SUV के काफी आइडिया लिए गए हैं। Cullinan SUV की कीमत 7 करोड़ है। वहीं BMW X7 के टॉप मॉडल की कीमत 1.6 करोड़ है।

BMW X7 के स्पेसिफिकेशन्स
यह कंपनी की अब तक की सबसे बड़ी SUV है। इसकी लंबाई 5163 mm है। वहीं चौड़ाई 1999mm है। वहीं अगर ऊंचाई की बात करें तो 1805mm है। इस मॉडल का वीलबेस 3103mm है। BMW X5 की तुलना में X7 228mm ज्यादा लंबी है और 53mm ज्यादा ऊंची है।

वीलबेस भी 129mm ज्यादा है। इस मॉडल के अलॉय वील्स का साइज 21 इंच है। फ्रंट की बात करें तो इस मॉडल में LED हेडलैंप्स दिए गए हैं वहीं रियर में भी LED टेललाइट्स मौजूद हैं।इंटीरियर्स की बात करें तो इस SUV में 12.3 हाई डेफिनेशन इंफोटेंटमेंट सिस्टम मौजूद है जो जेस्चर कंट्रोल फीचर से लैस है।

इसके अलावा इस मॉडल में 12.3 इंच कलर इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर मौजूद है। यह मॉडल 4 जोन ऑटोमेटिक कूलिंग, 10 स्पीकर, 3 पैनल सनरूफ, वाईफाई हॉटस्पॉट और वारयलेस चार्जर से लैस है। यह एक 6 सीटर SUV है। इस SUV का टॉप मॉडल BMW X7 M50d में 3.0 लीटर इनलाइन 6 क्वाड टर्बो इंजन मौजूद है। यह पेट्रोल और डीजल दोनों वेरियंट में उपलब्ध है।