लाल निशान पर खुला बाजार, सेंसेक्स 57,468 पर और निफ्टी 17 हजार से नीचे

0
132

मुंबई। कमजोर ग्लोबल संकतों के बीच बाजार की शुरुआत सोमवार को पहले कारोबारी दिन गिरावट के साथ हुई है। फिलहाल सेंसेक्स 521.87 अंक यानी 0.90 फीसदी की गिरावट के साथ 57,468.03 के स्तर पर दिख रहा है। वहीं, निफ्टी 157.65 अंक यानी 0.92 फीसदी की गिरावट को साथ 16,945.55 के स्तर पर दिख रहा है।

प्री-ओपनिंग में बाजार कमजोर
प्री-ओपनिंग में बाजार की चाल कमजोर नजर आ रही है। फिलहाल सेंसेक्स 166.59 अंक यानी 0.29 फीसदी की गिरावट के साथ 57,773.52 के स्तर पर दिख रहा है। वहीं, निफ्टी 33.45 अंक यानी 0.20 फीसदी की कमजोरी के साथ 17,066.60 के स्तर पर दिख रहा है। बिसलेरी को खरीदने की डील खत्म होने की खबर के बाद से टाटा कंज्यूमर के शेयर आज फोकस में है। वहीं, आरवीएनएल और ग्लेनमार्क फोकस में दिख रहे है।

कैसा रहेगा आज का बाजार
वैश्विक बाजारों से मिलेजुले संकेत मिल रहे हैं। एशिया में कामकाज सुस्त है। SGX NIFTY में 70 अंकों की गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है। वहीं, निक्केई करीब 0.74 फीसदी कमजोरी के साथ 27130.99 के आसपास दिख रहा है। स्ट्रेट टाइम्स में भी 0.50 फीसदी की कमजोरी नजर आ रही है।

विदेशी बाज़ारों का हाल
ताइवान का बाजार 0.21 फीसदी की कमजोरी के साथ 15420.53 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। जबकि हैंगसेंग 1.38 फीसदी की भारी गिरावट के साथ 19249.11 के स्तर पर नजर आ रहा है। वहीं, कोस्पी में 0.22 फीसदी की कंजोरी दिख रही है। वहीं शंघाई कम्पोजिट 0.31 फीसदी की बढ़त के साथ 3262.41 के स्तर पर दिख रहा है। वहीं अमेरिका में क्रेडिट सुईस संकट सुलझने से डाओ फ्यूचर्स में 200 अंकों की तेजी देखने को मिल रही है।

बैंकिंग संकट की चिंता
हालांकि बीते कारोबारी दिन यानी शुक्रवार को बैंकिंग संकट की चिंता से अमेरिकी 1 फीसदी से ज्यादा की गिरावट में रही थी। इस बीच ग्लोबल बैंकिंग संकट की चिंता से कच्चा तेल 15 महीने के निचले स्तर पर पहुंच गया है। इसका भाव 2 फीसदी से ज्यादा फिसलकर 73 डॉलर के करीब दिख रहा है। उधर सोना 3 फीसदी उछलकर 1980 डॉलर पर पहुंच गया है। घरेलू बाजार में भी सोना रिकॉर्ड ऊंचाई पर दिख रहा है।