कोटा। रोटरी क्लब कोटा द्वारा सोमवार को छावनी स्थित रोटरी बिनानी सभागार में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। क्लब अध्यक्ष लक्ष्मण सिंह खींची ने बताया कि इस कार्यक्रम में समाज और राष्ट्र निर्माण में उत्कृष्ट योगदान देने वाले कोटा के प्रमुख चिकित्सकों और चार्टर्ड एकाउंटेंट्स को सम्मानित किया गया।
क्लब सचिव मुकेश चौधरी ने बताया कि कार्यक्रम की मुख्य अतिथि लाडपुरा विधायक कल्पना देवी रही। उन्होंने कहा कि एक ओर डॉक्टर अपने ज्ञान, सेवा और समर्पण से अनगिनत लोगों का जीवन बचाते हैं तो वहीं दूसरी और चार्टर्ड एकाउंटेंट्स अपनी ईमानदारी और वित्तीय विशेषज्ञता से देश की अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ बनाने का काम करते हैं।
कोषाध्यक्ष घनश्याम मूंदड़ा ने बताया कि वरिष्ठ डॉक्टरों एवं चार्टर्ड अकाउंटेंट्स में विशेष रूप से डॉ. नीलेश जैन, डॉ. गोविन्द सिंघल, डॉ एमएल अग्रवाल, डॉ. अशोक शर्मा, डॉ. गोपी किशन, डॉ. निर्मला शर्मा, डॉ. विजय सरदाना, डॉ. रवि भार्गव तथा सीए सीएम बिरला आदि प्रतिष्ठित विभूतियों का भी उपरना एवं माला पहनाकर एवं प्रतीक चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया।
क्लब लर्निंग फेलिसिटेटर मुकेश व्यास ने बताया कि यह सम्मान समारोह उन निस्वार्थ सेवाभावी प्रोफेशंस को समर्पित था। जो समाज की भलाई के लिए निरंतर कार्यरत है।
प्रवक्ता संजय गोयल ने बताया कि कार्यक्रम का विशेष आकर्षण सांस्कृतिक संध्या रही। जिसमें उपस्थित डॉक्टर्स एवं सदस्यों ने गीत-संगीत की शानदार प्रस्तुतियां दीं।
कार्यक्रम निदेशक डॉ. आरपी – अर्चना मीणा, डॉ. शेफाली – डॉ. शशांक शर्मा, डॉ. समीर-सपना मेहता, डॉ. नीरल – भावना बरथुनिया, सीए कुमार विकास – शालिनी जैन, सीए संदीप – दीपा बाकलीवाल, नवीन – प्रीती गर्ग, मोहित – विभूति जैन ने अपनी मनमोहक प्रस्तुतियों से सभी का मन मोह लिया। कार्यक्रम के अंत में सम्मानित अतिथियों को स्मृति चिह्न भेंट किया गया।

