रिया चक्रवर्ती के इंटरव्यू पर बवाल, सोशल मीडिया पर उठी बैन करने की मांग

0
663

मुंबई। सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद उनकी यूरोप यात्रा सबसे ज्यादा चर्चा में रही। इस ट्रिप के बाद से दावा किया जा रहा है कि सुशांत बदल गए थे। सभी के मन में एक ही सवाल उठ रहा है आखिर इस ट्रिप के दौरान क्या हुआ था। अब सुशांत की गर्लफ्रेंड रह चुकीं रिया चक्रवर्ती ने एक बिकाऊ चैनल को दिए इंटरव्यू में इससे लेकर कई बातें बताई हैं। हालांकि इस इंटरव्यू को लेकर काफी बवाल मचा हुआ है। सोशल मीडिया पर फैंस इस इंटरव्यू को बैन करने की मांग कर रहे हैं।

चलिए आपको बताते हैं इस यूरोप ट्रिप को लेकर रिया चक्रवर्ती ने क्या कुछ बताया है। रिया चक्रवर्ती ने कहा है, जब हम यूरोप ट्रिप पर जा रहे थे, तो सुशांत ने बताया था कि उसे फ्लाइट में बैठने से डर लगता है। इसके लिए वो मोडाफिनिल नाम की दवाई लेता है, फ्लाइट से पहले उसने वो दवाई ली क्योंकि वो दवाई हर वक्त सुशांत के पास रहती थी।

रिया आगे बताती हैं, जब हम पेरिस में लैंड हुए, तीन दिन तक सुशांत कमरे से बाहर नहीं निकला। क्योंकि जाने से पहले वो काफी खुश थे, वो अपना अलग अंदाज दिखाना चाहते थे। पेरिस पहुंचने के बाद वो कमरे से नहीं निकले, लेकिन स्विट्जरलैंड पहुंचने पर वो काफी खुश थे जब हम इटली पहुंचे तो हमारे कमरे में एक अलग तरह का माहौल था।

रिया कहती हैं कि कमरे में मुझे डर लगा, लेकिन सुशांत ने कहा सब ठीक है। तब सुशांत ने मुझसे कहा था कि यहां कुछ है, लेकिन मैंने कहा कि एक बुरा सपना है। उसी के बाद से सुशांत की हालत बदली और वो कमरे से नहीं निकलना चाहते थे। शायद 2013 में सुशांत के साथ कुछ हुआ था, जब उनके साथ डिप्रेशन जैसी चीजें शुरू हुई थीं। तब वो मनोवैज्ञानिक से मिले थे, जिनका नाम हरेश शेट्टी है उन्होंने ही दवाई के बारे में बताया था।

इससे पहले भी रिया ने दावा किया था कि यूरोप ट्रिप के दौरान सुशांत एक पेंटिंग को देखकर अजीब व्यवहार करने लगे थे। यूरोप ट्रिप के दौरान सुशांत के कमरे में एक पेंटिंग टंगी हुई थी। इस पेंटिंग में सैटर्न अपने ही बच्चे को खा रहा था। जब रिया ने उनसे पूछा कि क्या हुआ है तो उन्होंने कहा कि वह उस पेंटिंग के कैरेक्टर्स को देख पा रहे हैं। रिया के मुताबिक सुशांत को पेंटिग की वजह से अजीब चीजें नजर आने लगी थीं।