राजस्थान शिक्षा बोर्ड 10वीं, 12वीं की परीक्षाएं 9 मार्च से, देखिए पूरा शेड्यूल

0
257

अजमेर। RBSE 10th 12th Date Sheet 2023: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की वर्ष 2023 की सीनियर सेकेंडरी की परीक्षाएं 9 मार्च से 12 अप्रैल तक होंगी, जबकि सेकेंडरी स्तर की परीक्षाएं 16 मार्च से शुरू होकर 11 अप्रैल को संपन्न होंगी।

बोर्ड की सचिव मेघना चौधरी ने बताया कि राजस्थान बोर्ड 10वीं 12वीं की परीक्षाओं में इस वर्ष 21 लाख 12 हजार 206 परीक्षार्थी पंजीकृत किए गए हैं। इस बार बोर्ड परीक्षााएं 100 फीसदी सिलेबस के साथ होंगी और बोर्ड पिछले साल के एग्जाम पैटर्न को नहीं अपनाएगा।

Exam Date Sheet 2023 ऐसे करें डाउनलोड

  1. आरबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट – rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जाएं।
  2. होम पेज पर डेट शीट डाउनलोड करने के लिंक पर क्लिक करें या बोर्ड परीक्षा पोर्टल पर जाएं।
  3. एक नया पेज खुलेगा जहां आपकी राजस्थान बोर्ड डेट शीट स्क्रीन पर प्रदर्शित होगी।
  4. डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भों के लिए एक प्रिंट आउट लें।
  5. इस साल की परीक्षाएं पेन और पेपर फॉर्मेट में आयोजित की जाएंगी।

डेटशीट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर देखी जा सकती हैं।

राजस्थान 10वीं बोर्ड परीक्षा की डेटशीट-
गुरुवार 16 मार्च -अंग्रेजी
मंगलवार 21 मार्च- हिन्दी
शनिवार 25 मार्च- सामाजिक विज्ञान
बुधवार 29 मार्च -विज्ञान
सोमवार 03 अप्रैल- गणित
शनिवार 8 अप्रैल तृतीय भाषा- संस्कृत, उर्दू, गुजराती, सिंधी, पंजाबी, संस्कृतम् (प्रथम प्रश्न पत्र)-प्रवेशिका परीक्षा
मंगलवार 11 अप्रैल – व्यावसायिक विषयों एवं संस्कृतम (द्वितीय प्रश्न पत्र) की परीक्षा

राजस्थान 12वीं बोर्ड परीक्षा की डेटशीट
गुरुवार 09 मार्च – मनोविज्ञान
शुक्रवार 10 मार्च- लोकप्रशासन
शनिवार 11 मार्च- पर्यावरण विज्ञान
सोमवार 13 मार्च- शारीरिक शिक्षा विषय की परीक्षा होगी
मंगलवार 14 मार्च- संगीत विषयों की परीक्षा होगी
बुधवार 15 मार्च- समाज शास्त्र
शुक्रवार 17 मार्च- संस्कृत साहित्य/संस्कृतवाड्मयः
सोमवार 20 मार्च- भूगोल/ लेखाशास्त्र/भौतिकविज्ञान
बुधवार 22 मार्च- अंग्रेजी अनिवार्य
शुक्रवार 24 मार्च- हिन्दी अनिवार्य
सोमवार 27 मार्च- इतिहास/व्यवसाय अध्ययन/ कृषिरसायनविज्ञान/रसायनविज्ञान
मंगलवार 28 मार्च- अंग्रेजी साहित्य /टंकणलिपि (हिन्दी)
शुक्रवार 31 मार्च- गणित
शनिवार 01 अप्रैल- अर्थशास्त्र/शीघ्रलिपि-हिन्दी-अंग्रेजी/कृषि जीवविज्ञान/जीवविज्ञान की परीक्षा होगी
सोमवार 03 अप्रैल- कम्प्यूटर विज्ञान, इन्फोरमेटिक्स प्रेक्टिसेसॉ
बुधवार 05 अप्रैल- दर्शनशास्त्र/सामान्य विज्ञान
गुरुवार 06 अप्रैल- राजनीतिविज्ञान/भूविज्ञान/कृषिविज्ञान
शनिवार 08 अप्रैल- गृहविज्ञान विषय
सोमवार 10 अप्रैल- हिन्दी साहित्य, उर्दूसाहित्य, सिन्धी साहित्य, गुजराती साहित्य, पंजाबी साहित्य, राजस्थानी साहित्य, फारसी, प्राकृतभाषा/टंकणलिपि (अंग्रेजी)
मंगलवार 11 अप्रैल- चित्रकला
बुधवार 12 अप्रैल- व्यावसायिक विषयों और वरिष्ठउपाध्याय विषयों की परीक्षा

इस वर्ष 6 हजार 81 परीक्षा केंद्र संपूर्ण राज्य में बनाए गए हैं। इनमें 49 परीक्षा केंद्र संवेदनशील और 24 परीक्षा केंद्र अति संवेदनशील परीक्षा केंद्र के रूप में चिन्हित किए गए हैं। इन परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा की विशेष व्यवस्था होगी।

पिछले साल (2023) आरबीएसई 10वीं परीक्षा में कुल 82.89 फीसदी स्टूडेंट्स पास हुए थे। लड़कियों का पास प्रतिशत 84.38 और लड़कों का पास प्रतिशत 81.62 रहा था। नागौर जिले में जहां सर्वाधिक 91.44 प्रतिशत बच्चे पास हुए थे वहीं प्रतापगढ़ में सिर्फ 69.99 प्रतिशत बच्चे ही पास हो पाए थे।

वहीं पिछले वर्ष राजस्थान बोर्ड आरबीएससी 12वीं रिजल्ट स्ट्रीम के हिसाब से अलग अलग दिन जारी किया गया था। 1 जून 2023 को जहां आरबीएसई 12वीं साइंस व कॉमर्स स्ट्रीम रिजल्ट जारी किया गया था, वहीं 1 जून को आरबीएसई 12वीं आर्ट्स रिजल्ट जारी किया गया था।

राजस्थान बोर्ड 12वीं कॉर्मस में 97.53 फीसदी और साइंस में 96.58 फीसदी स्टूडेंट्स पास हुए थे। कॉमर्स में छात्र 96.93 प्रतिशत और छात्राएं 98.62 प्रतिशत पास हुईं। साइंस में 95.98 फीसदी लड़के और 97.5 फीसदी लड़कियां पास हुईं। जबकि राजस्थान बोर्ड 12वीं आर्ट्स रिजल्ट में कुल 96.33 फीसदी स्टूडेंट्स पास हुए थे। छात्राओं का रिजल्ट 97.21 फीसदी और छात्रों का रिजल्ट 95.44 फीसदी रहा था।