राजस्थान बोर्ड की 8वीं परीक्षा की डेटशीट जारी, जानिए कब कौन सा पेपर

0
68

अजमेर। RBSE 8th Time Table 2024 : राजस्थान 8वीं बोर्ड परीक्षा की डेटशीट जारी कर दी गई है। प्रारंभिक शिक्षा विभाग, बीकानेर ने टाइम टेबल जारी किया। राजस्थान बोर्ड 8वीं की परीक्षा ( प्रारंभिक शिक्षा पूर्णता प्रमाणपत्र ) 28 मार्च 2024 से 4 अप्रैल 2024 तक चलेंगी। डेटशीट के मुताबिक पेपरों की शुरुआत 28 मार्च 2024 को अंग्रेजी से होगी।

29 मार्च 2024 को गुड फ्राइडे का अवकाश रहेगा। परीक्षा का समय दोपहर 2 बजे से 4.30 बजे तक रहेगा। 8वीं में 12 लाख 77 हजार परीक्षार्थी पंजीकृत हैं। 31 जनवरी तक 10 लाख 75 हजार ने परीक्षा के लिए आवेदन किया था।

Rajasthan Board 8th Time Table 2024 : यहां देखें डेटशीट

8वीं की डेटशीट ( परीक्षा का समय – दोपहर 2 बजे से 4.30 बजे )
28 मार्च 2024 – अंग्रेजी
30 मार्च 2024 – गणित
1 अप्रैल 2024- विज्ञान
2 अप्रैल – सामाजिक विज्ञान
3 अप्रैल – हिंदी
4 अप्रैल – थर्ड लेंग्वेज – संस्कृत/पंजाबी/ सिंधी/गुजराती

आपको बता दें कि राजस्थान शिक्षा विभाग हर वर्ष 8वीं कक्षा की परीक्षाएं आयोजित करता है। राजस्थान बोर्ड 8वीं के विद्यार्थियों को मार्क्स की बजाय ग्रेड दिए जाते हैं। डी ग्रेड तक छात्र पास माने जाएंगे, वहीं ई1 और ई2 आने पर बच्चा फेल माना जाएगा। अगर एक या दो विषय में ई ग्रेड आती है तो सप्लीमेंट्री परीक्षा देनी होगी। राजस्थान बोर्ड 8वीं कक्षा में विद्यार्थियों को फेल करने का प्रावधान है। 8वीं कक्षा की परीक्षा में खराब प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को 9वीं कक्षा में प्रमोट नहीं किया जाएगा। पिछले वर्ष यानी 2023 में राजस्थान बोर्ड 8वीं का रिजल्ट 95.59 फीसदी रहा था। 8वीं में कुल 12.63 लाख स्टूडेंट्स परीक्षा में बैठे थे जिसमें 94.97 फीसदी बालक तथा 96.30 फीसदी बालिकाएं पास हुईं। पंजीयक शिक्षा विभागीय परीक्षा कार्यालय 8वीं की परीक्षा बोर्ड परीक्षा के पैटर्न पर कराता है।