राजस्थान का दूसरा बड़ा ऑक्सीजन प्लांट कोटा में लगेगा

2910

कोटा। काेटा में राजस्थान का दूसरा बड़ा ऑक्सीजन प्लांट लगने वाला है। इसका काम युद्ध स्तर पर चल रहा है। यहां राेज 864 सिलेंडर भरे जाएंगे। शुरुआत में 25 फीसदी ज्यादा उत्पादन किया जाएगा। यानि एक दिन में 1000 से ज्यादा सिलेंडर का उत्पादन हाेगा। ऐसा ही प्लांट जयपुर में है। करीब साढ़े 5 कराेड़ का प्लांट काेटा में लग रहा है।

प्लांट की डायरेक्टर शालू अग्रवाल और रजनी जिंदल ने बताया कि अगस्त में मुबंई कंपनी काे एडवांस देकर मशीनरी का ऑर्डर दे दिया था। दिसंबर में काेटा प्रशासन से लैंड यूज का आवेदन दिया था, लेकिन तब से अभी तक यह आवेदन अटका पड़ा था। 26 अप्रैल काे इसकी अनुमति दी गई। प्लांट का काम तेजी से शुरू कर दिया है।

5400 स्क्याॅवर फीट पर शेड लगा दिए हैं। मुंबई की कंपनी 3 मई काे मशीनरी रवाना करेगी, जाे 5 मई तक पहुंच जाएगी। इसके बाद करीब 10 दिन में मशीनरी फिट हाे जाएगी और उसके बाद उत्पादन शुरू कर पाएंगे।

यह प्लांट झालावाड़ राेड भीमपुरा में लगाया जा रहा है। चार एकड़ जमीन पर यह बन रहा है। यह करीब 864 सिलेंडर राेज उत्पादन करेगा। यह काेटा का सबसे बड़ा प्लांट हाेगा। अभी दाे प्लांट में एक में 800 और दूसरे में करीब 700 सिलेंडर राेज उत्पादन हाे रहे हैं। नए प्लांट में राेज 1000 सिलेंडर बनाए जाएंगे, जिससे राेज 400 से अधिक मरीज काे यह ऑक्सीजन दे पाएंगे। ऑक्सीजन की गुणवत्ता 90 से 99% तक हाेती है ।