यूपीएससी सीएसई रिजल्ट में लड़कियों ने बाज़ी मारी, शीर्ष 25 में 14 छात्राएं टॉपर्स

75

नई दिल्ली। UPSC Civil Service Exam 2022 Final Result: यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2022 के अंतिम परिणाम कम चयन सूची में महिलाओं का दबदबा रहा है। जहां शीर्ष 25 में से 14 महिला उम्मीदवार टॉपर बनीं हैं। वहीं, दिल्ली विश्वविद्यालय की तीन छात्राओं ने शीर्ष चार रैंक में जगह बनाई है। अगर टॉप 10 रैंक की बात करें तो इसमें छह महिला उम्मीदवार शामिल हैं।

लगातार दूसरे साल संघ लोक सेवा आयोग की परीक्षा (UPSC CSE 2022) में महिलाओं ने अपना वर्चस्व स्थापित किया है। इशिता किशोर, गरिमा लोहिया, उमा हरथी एन और स्मृति मिश्रा ने मंगलवार, 23 मई को घोषित यूपीएससी सिविल सेवा 2022 के परिणामों में क्रमशः शीर्ष चार रैंक हासिल की हैं। जबकि, गहना नव्या जेम्स ने ऑल इंडिया रैंक 6 और कनिका गोयल ने देश भर में नौवां स्थान पाकर टॉप 10 में जगह बनाई है।

कार्मिक मंत्रालय के डीओपीटी विभाग द्वारा आधिकारिक विज्ञप्ति के अनुसार, विभिन्न सेवाओं में नियुक्ति के लिए आयोग द्वारा कुल 933 उम्मीदवारों की सिफारिश की गई है। जिनमें से 613 पुरुष उम्मीदवार हैं और 320 महिलाएं हैं। क्रमशः शीर्ष चार रैंक महिला उम्मीदवारों के नाम हैं।