मुनाफावसूली जारी रहने से सेंसेक्स 32 और निफ्टी 22 अंक नीचे खुला

0
804

मुंबई। निवेशकों की मुनाफावसूली से गुरुवार को कारोबार के चौथे दिन सेंसेक्स 32.36 अंक नीचे और निफ्टी 22.05 पॉइंट की गिरावट के साथ खुला। इससे पहले बुधवार को सेंसेक्स 72.45 अंक ऊपर और निफ्टी 25.95 पॉइंट की बढ़त के साथ खुला था।

दिनभर की ट्रेडिंग के दौरान सेंसेक्स 393.48 अंक तक और निफ्टी 102.1 पॉइंट तक ऊपर जाने में कामयाब रहा। कारोबार के अंत में सेंसेक्स 290.36 अंक ऊपर 34,247.05 पर और निफ्टी 69.50 पॉइंट ऊपर 10,116.15 पर बंद हुआ था।

दुनियाभर के बाजारों में रही गिरावट
बुधवार को दुनियाभर के बाजार गिरावट के साथ बंद हुए थे। अमेरिकी बाजार डाउ जोंस 1.04 फीसदी की गिरावट के साथ 282.31 अंक नीचे 26,990.00 पर बंद हुआ था। वहीं, अमेरिका के दूसरे बाजार नैस्डैक 0.67 फीसदी बढ़त के साथ 66.59 अंक ऊपर 10,020.30 पर बंद हुआ था।

दूसरी तरफ, एसएंडपी 0.53 फीसदी गिरावट के साथ 17.04 पॉइंट नीचे 3,190.14 पर हुआ था। चीन का शंघाई कम्पोसिट 0.15 फीसदी बढ़त के साथ 4.42 अंक ऊपर 2,948.17 पर बंद हुआ था। इधर इटली, जर्मनी, फ्रांस के बाजार में भी गिरावट रही।