मुनाफावसूली के दबाव में सेंसेक्स 224 अंक टूटकर 58059 पर खुला

0
283

मुंबई। शेयर बाजार मंगलवार को भी मुनाफावसूली के दबाव में लाल निशान पर खुले । बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का सेंसेक्स 400 अंक फिसल कर 57,900 पर आ गया। बैंकिंग और टेक्नोलॉजी शेयर्स में गिरावट है। बजाज फाइनेंस आज भी 2% टूटा है।

सेंसेक्स 224 अंक टूटकर 58,059 पर खुला था। इसने दिन में इसी लेवल का ऊपरी स्तर बनाया और 57,843 का निचला स्तर बनाया। सेंसेक्स के 30 शेयर्स में से केवल 7 शेयर्स बढ़त में हैं जबकि बाकी 23 गिरावट में हैं। बढ़ने वाले प्रमुख शेयर में पावरग्रिड, ITC, NTPC और सन फार्मा हैं। गिरने वाले प्रमुख शेयर्स में HDFC, इंफोसिस, HCL टेक, कोटक बैंक, बजाज फिनसर्व आदि हैं।

दिग्गज कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज का भी शेयर 1% नीचे कारोबार कर रहा है। सेंसेक्स का मिड कैप इंडेक्स आधा पर्सेंट, स्माल कैप इंडेक्स 0.18% और S&P BSE 500 इंडेक्स 0.43% टूटा है। उधर नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 106 पॉइंट्स गिरावट के साथ 17,262 पर कारोबार कर रहा है।

निफ्टी नेक्स्ट 50 इंडेक्स, निफ्टी मिडकैप, बैंकिंग और फाइनेंशियल सर्विसेस इंडेक्स में गिरावट है। निफ्टी आज 17,283 पर खुला था और दिन में इसने 17,300 का ऊपरी स्तर तथा 17,242 का निचला स्तर बनाया। इसके 50 शेयर्स में से 15 बढ़त में और 35 गिरावट में हैं। बढ़ने वाले प्रमुख शेयर्स में सिप्ला, पावरग्रिड, डॉ. रेड्‌डी, सनफार्मा और डिवीज लैब हैं। गिरने वाले शेयर्स में टाटा मोटर्स, बजाज फाइनेंस, महिंद्रा एंड महिंद्रा और बजाज फिनसर्व हैं।

सोमवार को गिरावट के साथ बंद हुआ था बाजार
इससे पहले कल बाजार 317 अंक ऊपर खुला था और दोपहर तक इसमें अच्छी खासी तेजी रही। यह 59 हजार के पार पहुंच गया, लेकिन अंत में भारी गिरावट के साथ बंद हुआ। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का सेंसेक्स 503 अंक (0.86%) गिरकर 58,283 पर बंद हुआ। रिलायंस, बजाज फाइनेंस और बजाज फिनसर्व के शेयर्स में सबसे ज्यादा गिरावट रही।