मुकेश अंबानी दुनिया के 9वें सबसे धनी व्यक्ति : फोर्ब्स

615

नई दिल्ली। अमीरी के मामले में भी आरआईएल के चेयरमैन मुकेश अंबानी की धाक खासी बढ़ गई। फोर्ब्स की सूची के मुताबिक, गुरुवार को वह 9वें अमीर बन गए। उन्होंने गूगल के फाउंडर लैरी पेज (46) और सर्गे ब्रिन (46) को पीछे छोड़ दिया। फोर्ब्स के मताबिक, अंबानी की नेटवर्थ 60.7 अरब डॉलर (4.30 लाख करोड़ रुपए) है।

लैरी पेज 4.20 लाख करोड़ रुपये की नेटवर्थ के साथ 10वें और ब्रिन 4.10 लाख करोड़ रुपए के साथ 11वें नंबर पर हैं। पिछले सात महीनों के दौरान मुकेश अंबानी की नेटवर्थ लगभग 77,000 करोड़ रुपए बढ़ी है। वहीं अमेजन के संस्थापक जेफ बेजोस 8 लाख करोड़ रुपए की नेटवर्थ के साथ दुनिया के सबसे बड़ी अमीर बने हुए हैं।

साल की शुरुआत में इस लिस्ट में अंबानी 13वें स्थान पर थे
इस साल की शुरुआत में जारी फोर्ब्स के 2019 के सबसे धनी लोगों की सूची में आरआईएल के चेयरमैन मुकेश 13वें स्थान पर थे। उनकी प्रगति का श्रेय आरआईएल को दिया जा सकता है, जो 10 लाख करोड़ रुपए की बाजार पूंजी को पार कर गुरुवार को ऐसा करने वाली पहली भारतीय कंपनी बन गई है।

दुनिया के टॉप-10 अरबपति

नामकंपनीदेश नेटवर्थ (रुपए)

जेफ बेजोस
अमेजनअमेरिका 8 लाख करोड़
बर्नार्ड अरनॉल्ट फैमिलीएलवीएमएचफ्रांस 7.67 लाख करोड़
बिल गेट्समाइक्रोसॉफ्टअमेरिका7.66 लाख करोड़
वॉरेन बफेबर्कशायर हैथवेअमेरिका 6.20 लाख करोड़
मार्क जकरबर्गफेसबुकअमेरिका 5.34 लाख करोड़
लैरी एलिसनऑरेकलअमेरिका 4.93 लाख करोड़
अमेन्सिओ ऑर्टेगाजारास्पेन4.93 लाख करोड़
कार्लोस स्लिम फैमिलीअमेरिका मोविलमैक्सिको 4.34 लाख करोड़
मुकेश अंबानीरिलायंस इंडस्ट्रीजभारत 4.33 लाख करोड़
लैरी पेजगूगलअमेरिका4.25 लाख करोड़