बैंक प्रबंधन की कर्मचारी विरोधी नीतियों के खिलाफ बैंक कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन

136

कोटा। युनाइटेड फोरम ऑफ़ बैंक यूनियन्स के आव्हान पर शुक्रवार को बैंक प्रबंधन एवं सरकार की कर्मचारी विरोधी नीतियों के खिलाफ स्टेट बैंक ऑफ़ इण्डिया एरोड्राम सर्किल के समक्ष बैंक कर्मचारी एवं अधिकारियों ने प्रदर्शन किया।

प्रदर्शन मे सभी बैंको के मिलाकर 150 से 200 अधिकारी एवं कर्मचारियों ने भाग किया। प्रदर्शन को बैंककर्मी नेता अशोक ढल, पदम कुमार पाटोदी, ललित गुप्ता, हेमराज सिंह गौड़, आरबी मालव, डीके गुप्ता, अनिल ऐरन, अरविन्द मीणा, आईएल मीणा, दानीश इमरान हाशमी, सुभाष सक्सेना, रमेश सिंह, यतीश शर्मा एवं प्रवीण सिंह आदि ने संबोधित किया।

बैंक कर्मी नेता पदम पाटोदी ने बताया कि शेष अन्य लम्बित मांगों के विरोध में शनिवार को स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ऐरॉड्राम सर्किल शाखा पर और 27 जनवरी को बैंक ऑफ इंडिया पर प्रदर्शन किया जायेगा। उन्होंने बताया कि 30 एवं 31जनवरी को देश मे सभी राष्ट्रीयकृत बैंकों में हड़ताल रहेगी। इस बीच बैंक कर्मचारियों द्वारा 24 जनवरी को ब्लेक बेज लगा कर कार्य किया जायेगा ।

यह लम्बित लम्बित मांगें

  1. सप्ताह में 5 दिवसीय बैंकिग शुरू करना ।
  2. पिछले सेवानिवृत अधिकारी, कर्मचारियों की पेंशन नियमावली मे संशोधन कर पेंशन मे संशोधन करना ।
  3. बैंक मे बेहतर ग्राहक सेवा देने के लिए सभी वर्गों की रुकी हुई भर्ती पर नियुक्ति देना।
  4. अप्रेल 2010 के बाद शुरु की गई नई पेंशन NPS को बंद कर पुरानी पेंशन लागू करना।