बैंक कर्मचारियों की बेसिक पे में 30 फीसदी की बढ़ोतरी होगी, अब 5 वर्किंग डे होंगे

117

बैंक कर्मचारी एवं अधिकारियों का वेतनमान समझौता संपन्न

कोटा। बैंक कर्मियों एवम अधिकारियों के वेतनमान समझौते पर शुक्रवार मुंबई में इंडियन बैंक एसोसिएशन तथा यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस के बीच समझौते पर हस्ताक्षर हुए। इस समझौते से सेवानिवृत्त कर्मियों को भी फायदा होगा।

यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस कोटा के संयोजक पदम कुमार पाटोदी ने बताया कि यह समझौता 1 नवंबर 2022 से अगले 5 वर्ष के लिए लागू होगा। यह 12 सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक, 12 निजी बैंक तथा 3 विदेशी बैंकों पर यह लागू होगा। इसमें बेसिक पे लगभग 30 फीसदी बढ़ जाएगी। मार्च 2022 के एस्टाबिश एक्सपेंस पर 17 प्रतिशत यानी 12449 करोड़ की वृद्धि होगी। हाउस रेंट अलाउंस ओर सभी भत्तों में भी वृद्धि होगी।

8 लाख कर्मचारियों को होगा लाभ
वेतन वृद्धि से लगभग 8 लाख बैंक कर्मचारियों को लाभ होगा, जो नवंबर 2022 से प्रभावी होगा। ऑल इंडिया बैंक ऑफिसर्स कन्फेडरेशन ने कहा कि एक संयुक्त नोट में सरकारी अधिसूचना लंबित होने तक सभी शनिवारों को छुट्टियों के रूप में मान्यता देने पर सहमति व्यक्त की गई है। इसमें कहा गया है कि संशोधित कामकाजी घंटे सरकार की अधिसूचना के बाद प्रभावी होंगे।

बिना मेडिकल के मिलेगी एक महीने की छुट्टी
नए वेतन समझौते के तहत सभी महिला कर्मचारियों को मेडिकल सर्टिफिकेट दिए बिना प्रति माह एक दिन की बीमारी की छुट्टी लेने की अनुमति होगी। इसमें कहा गया है कि संचित विशेषाधिकार अवकाश को सेवानिवृत्ति के समय/सेवा के दौरान किसी कर्मचारी की मृत्यु पर 255 दिनों तक भुनाया जा सकता है।

सेवानिवृत्त कर्मचारियों के लिए, इस बात पर सहमति हुई कि मासिक अनुग्रह राशि का भुगतान एसबीआई सहित सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों द्वारा भुगतान की जाने वाली पेंशन/पारिवारिक पेंशन के अतिरिक्त किया जाएगा, उन पेंशनभोगियों और पारिवारिक पेंशनभोगियों को, जो दिनांक या उससे पहले पेंशन प्राप्त करने के पात्र बन गए हैं। 31 अक्टूबर, 2022, जिसमें उक्त तिथि को सेवानिवृत्त हुए लोग भी शामिल हैं।

यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस के कोटा के सभी नेताओं संयोजक पदम पाटोदी, राजस्थान प्रदेश बैंक एम्पलाइज यूनियन के वाइस चेयरमैन ललित गुप्ता, अशोक ढल, रमेश सिंह, अरविंद मीना, लोकेश सोनी, आरबी मालव,अनिल ऐरन, हेमराज सिंह गौड़ आदि ने बैंक कर्मी एवम अधिकारियों को इस समझौते के लिए बधाई दी है।