बजट स्मार्टफोन Tecno Spark Go 2023 लॉन्च, जानिए कीमत एवं फीचर्स

280

नई दिल्ली। टेक्नो (Tecno) कंपनी ने अपना एक नया बजट स्मार्टफोन Tecno Spark Go 2023 लॉन्च कर दिया है। यह डिवाइस 2022 मॉडल का अपग्रेड वर्जन है और इसके जल्द ही भारत में लॉन्च होने की उम्मीद है।

फोन को आउटगोइंग मॉडल की तुलना में कुछ इंक्रीमेंटल अपग्रेड मिलते हैं। स्पार्क गो 2023 में पॉलीकार्बोनेट बैक है। इसमें कोई आश्चर्य की बात नहीं है क्योंकि फोन एक एंट्री-लेवल ऑफरिंग है। डिवाइस के पीछे एक बड़ा कैमरा मॉड्यूल है और कंपनी ने इसे कई कलर ऑप्शन में लॉन्च किया गया है। इसमें भी फ्लैट फ्रेम डिजाइन देखने को मिलता है। आइए Tecno Spark Go 2023 के स्पेसिफिकेशन, फीचर्स और अन्य डिटेल्स पर एक नजर डालें।

कीमत: Tecno Spark Go 2023 एक एंट्री-लेवल स्मार्टफोन है, जो बाजार में पहले से मौजूद बजट स्मार्टफोन POCO C50 और Redmi A1 को टक्कर देगा। स्पार्क गो 2023 को तीन स्टोरेज ऑप्शन के साथ लॉन्च किया गया है। 3GB रैम और 32GB स्टोरेज वाले बेस मॉडल की कीमत 6,999 रुपये है। फोन 3GB+64GB और 4GB+64GB ऑप्शन में भी उपलब्ध है। यह एंडलेस ब्लैक, उयूनी ब्लू और नेबुला पर्पल रंग में खरीदने के लिए उपलब्ध होगा।

फीचर्स
फोन में 6.56 इंच का आईपीएस एलसीडी है, जिसमें फ्रंट कैमरे के लिए सबसे ऊपर वाटरड्रॉप नॉच है। इसमें एचडी + रिज़ॉल्यूशन और स्टैंडर्ज 60Hz रीफ्रेश रेट है। डिस्प्ले 120Hz टच सैंपलिंग रेट को सपोर्ट करता है।

कैमरा : फोन के पिछले हिस्से पर स्क्वायरिश कैमरा मॉड्यूल है। यह डुअल-कैमरा सेटअप के साथ आता है, जिसमें f/1.85 अपर्चर वाला 13MP का प्राइमरी कैमरा है। फोन में पीछे की तरफ क्यूवीजीए सेंसर और एलईडी फ्लैश भी है। कैमरा मॉड्यूल में एक फिंगरप्रिंट स्कैनर भी है। फ्रंट में 5MP का सेल्फी कैमरा है। फोन एचडीआर, टाइम लैप्स, एआई सीन डिटेक्शन आदि जैसे कैमरा फीचर के साथ आता है। यह मीडियाटेक हीलियो ए22 एसओसी से लैस है।

बैटरी : फोन में 5000mAh की बैटरी भी है। यह यूएसबी टाइप-सी पोर्ट के जरिए 10W चार्जिंग को सपोर्ट करता है। कंपनी का दावा है कि फोन को एक बार चार्ज करने पर 25 घंटे तक वीडियो देखें जा सकते हैं।

Android 12 पर बेस्ड : सॉफ्टवेयर के मामले में, Spark Go 2023 पिछले साल के Android 12 पर बेस्ड HiOS 12.0 आउट ऑफ द बॉक्स बूट करता है। फोन का डाइमेंशन 163.86×75.51×8.9 मिमी है। इसे डस्ट रेजिस्टेंस के लिए IPX2 रेटिंग भी मिली है।