फेरारी Portofino भारत में लॉन्‍च, जानिए कीमत और खासियत

0
1031

नई दिल्ली। फेरारी ने अपनी नई कार Portofino को भारत में लॉन्‍च किया है। Portofino को फरारी की 70वीं वर्षगांठ पर इटली में पिछले साल पहली बार लाया गया। इसकी कीमत एक्‍सशोरूम 3.5 करोड़ रुपये रखी गई है। इसका नाम इटली के गांव पोर्टफिनो के नाम पर रखा गया है।

इसे फरारी की पिछली कार California T का नया वर्जन माना जा रहा है। हार्ड टॉप के साथ इसका फ्रंट भी काफी अलग लुक के साथ बहुत आकर्षक लग रहा है। आइए जानते हैं इसकी अन्‍य खूबियों के बारे में…

यह फरारी कैलिफोर्निया से ज्यादा स्टाइलिश, ठोस, पावरफुल और हल्की है। इसका वजन न्यूनतम रखा जा सके, ऐसा ध्यान में रखते हुए फरारी ने इसको डिजाइन किया है। कैलिफोर्निया से इसका वजन करीब 80 किलो कम है।

इसका डिजाइन स्ट्राइकिंग है और स्पोर्टी कैरेक्टर से लैस है। फ्रंट में बड़ा रेडिएटर ग्रिल दिया गया है जो कि फुल एलईडी हेडलाइटों से लैस है। एल शेप वाली हेडलाइटों में एयर इनटेकर है।

पावर स्पेसिफिकेशन
इस हार्ड टॉप कनवर्टिबल में 3.9 लीटर, ट्विन टर्बो वी8 इंजन दिया गया है। यही इंजन फरारी California T में भी दिया गया है। 7,500 आरपीएम पर यह 600 हॉर्सपावर की ताकत जेनरेट करेगा। इसके साथ ही 5,250 आरपीएम पर यह 760 न्यूटन मीटर टॉर्क जेनरेट करेगा। फरारी Portofino की टॉप स्पीड 320 किलोमीटर प्रति घंटा से अधिक होने का दावा किया जा रहा है।

इलेक्ट्रो मैकेनिकल स्टीयरिंग
Ferrari Portofino फरारी रेंज की कारों में पहला GT मॉडल है जिसमें इलेक्ट्रो मैकेनिकल स्टीयरिंग दिया जाएगा। आराम और फीचर्स के लिहाज से देखें तो इसमें 10.2 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया जाएगा जो कि ऐपल कारप्ले को स्पोर्ट करेगा।

इसके साथ ही इसमें 18 तरीकों से अजस्ट हो सकने वाली सीटें और पैसेंजर के लिए 8.8 इंच का ऑप्शनल टचस्क्रीन सिस्टम होगा। इसमें नया विंड डिफ्लेक्टर भी होगा जो कि कैबिन के भीतर हवा पहुंचने से रोकेगा। Portofino को फरारी की नई दिल्ली और मुंबई स्थित डीलरशिप्स से बेचा जाएगा।