पेट्रोल 16, डीजल 12 पैसे प्रति लीटर हुआ सस्ता, जानिए क्या रहे दाम

0
907

नई दिल्ली/कोटा । अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतें 70 डॉलर प्रति बैरल की नीचे पहुंच गुई हैं। इस बीच देश में तेल की कीमतों में कटौती जारी है। पिछले 25 दिनों में दिल्ली में पेट्रोल 4.94 रुपये और डीजल 3.11 रुपये प्रति लीटर सस्ता हो चुका है। वहीं अन्य राज्यों में भी लोगों को तेल के दामों में इतनी ही राहत मिली है।

रविवार को दिल्ली में पेट्रोल 16 पैसे और डीजल 12 पैसे प्रति लीटर सस्ता हुआ है। दिल्ली में आज पेट्रोल 77.73 रुपए और डीजल 72.46 रुपए प्रति लीटर की दर से बिक रहा है।वहीं मुंबई में भी पेट्रोल-डीजल की कीमतें कम हुई हैं। मुंबई में पेट्रोल 16 पैसे सस्ता होकर 83.24 रुपए और डीजल 12 पैसे सस्ता होकर 75.92 रुपए प्रति लीटर बिक रहा है।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतें 70 डॉलर प्रति बैरल से भी नीचे पहुंचने से सरकार ने राजनीतिक और आर्थिक दोनो मोर्चों पर राहत की सांस ली है। पिछले तीन हफ्तों में कच्चे तेल की कीमतों में 21 फीसद तक की गिरावट आई है।

कोटा में पेट्रोल-डीजल के दाम

तारीख पेट्रोल के दामकमी डीजल के दामकमी
11-11-2018₹ 77.993₹ -0.163₹ 74.442₹ -0.123