नीट-2023 पेपर एनालिसिस: बॉयोलॉजी लेन्दी, फिजिक्स व कैमेस्ट्री आसान रहे

54

कोटा। देश के मेडिकल कॉलेजों में एमबीबीएस व बीडीएस सीटों पर प्रवेश के लिए आयोजित सबसे बड़ी प्रवेश परीक्षा नेशनल इलेजिब्लिटी कम एंट्रेंस टेस्ट (नीट-2023) रविवार को संपन्न हो गई। इस परीक्षा का आयोजन नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) की ओर से किया गया था।

एलन कॅरियर इंस्टीट्यूट प्राइवेट लिमिटेड के चैयरमेन डॉ. बृजेश माहेश्वरी ने बताया कि नीट का पेपर रविवार दोपहर 2 से शाम 5ः20 बजे तक आयोजित हुआ। सभी परीक्षा केन्द्रों पर मजबूत सुरक्षा मानकों की पालना के बीच परीक्षा संपन्न हुई। पेपर एनसीईआरटी बेस्ड रहा।

फिजिक्स: नीट 2023 में आया फिजिक्स का पेपर पिछले वर्ष की अपेक्षा कुछ आसान रहा। हालांकि सभी प्रश्न एलन मॉड्यूल्स में से आए थे। ऐसे में जिस विद्यार्थी ने गंभीरता के साथ मॉड्यूल्स से पढ़ाई की होगी, उसके लिए पेपर आसान है। पिछले वर्ष 12वीं कक्षा के सिलेबस से 29 एवं 11वीं कक्षा के सिलेबस से 21 पूछे गए थे। जबकि इस वर्ष 12वीं कक्षा से 30 एवं 11वीं कक्षा के सिलेबस से कुल 20 प्रश्न आए। मैकेनिक्स से 16 प्रश्न आए, जिनका स्तर थोड़ा कठिन रहा। थर्मल फिजिक्स, एसएचएम एंड वेव्ज सें दो-दो प्रश्न आसान स्तर के पूछे गए। इलेक्ट्रोडाइनेमिक्स से कुल 18 प्रश्न पूछे गए। जिनका स्तर कुछ कठिन रहा। इसी प्रकार ऑप्टिक्स से चार एवं मॉडर्न एंड इलेक्ट्रोनिक्स से आठ प्रश्न पूछे गए। जिनका स्तर कठिन से कुछ कम रहा। ओवरऑल पेपर आसान रहा। मैकेनिक्स के रोटेशन मोशन टॉपिक से पूछे गए एक प्रश्न में आंसर मैच नहीं कर रहा था। इसमें ऑप्शन में रूट मिसिंग था।

कैमिस्ट्री: नीट 2023 में आया कैमेस्ट्री का पेपर पिछले वर्ष की अपेक्षा आसान रहा। यदि फिजीकल कैमेस्ट्री, ऑर्गेनिक कैमेस्ट्री एवं इनऑर्गेनिक कैमेस्ट्री की बात करें तो पिछले वर्ष फिजीकल कैमेस्ट्री में 17 जबकि इस वर्ष 15 प्रश्न पेपर में पूछे गए। इसी प्रकार ऑर्गेनिक कैमेस्ट्री में पिछले वर्ष 17 एवं इस वर्ष 18 प्रश्न आए। इनऑर्गेनिक कैमेस्ट्री में पिछले वर्ष 16 एवं इस वर्ष 17 प्रश्न पूछे गए। एलन के क्लासनोट्स से सभी प्रश्न पेपर में कवर हुए हैं। सिलेबस की बात करें तो 11वीं कक्षा के सिलेबस से 23 एवं 12वीं कक्षा के सिलेबस से कुल 27 प्रश्न आए हैं। फिजीकल कैमेस्ट्री में 11वीं कक्षा के सिलेबस से सात एवं 12वीं कक्षा से आठ प्रश्न पूछे गए। इसी प्रकार इनऑर्गेनिक कैमेस्ट्री में 11वीं कक्षा के सिलेबस से 10 एवं 12वीं कक्षा के सिलेबस से कुल सात प्रश्न पूछे गए। ऑर्गेनिक कैमेस्ट्री में 11वीं कक्षा के सिलेबस से 6 एवं 12वीं कक्षा के सिलेबस से 12 प्रश्न पूछे गए। एनसीईआरटी बेस्ड आए पेपर में सभी प्रश्नों का स्तर आसान रहा।

बॉयोलोजी: नीट 2023 में बॉयोलोजी का पेपर पिछले वर्ष की तुलना में लेन्दी रहा। एलन के सभी मॉड्यूल्स से प्रश्न कवर हुए थे। कक्षावार सिलेबस की बात करें तो 11वीं कक्षा के सिलेबस से 47 एवं 12वीं कक्षा के सिलेबस से 53 प्रश्न पूछे गए। बोटनी में 11वीं कक्षा के सिलेबस से पिछले वर्ष 27 जबकि इस वर्ष 26 प्रश्न पूछे गए। इसी प्रकार 12वीं कक्षा के सिलेबस से पिछले वर्ष 23 एवं इस वर्ष 24 प्रश्न पूछे गए। जूलॉजी में 11वीं कक्षा के सिलेबस से पिछले वर्ष 26 एवं इस वर्ष 27 प्रश्न आए। इसी प्रकार 12वीं कक्षा के सिलेबस से पिछले वर्ष 24 एवं इस वर्ष 23 प्रश्न आए। असरशन रीजनिंग के प्रश्न कंसेप्चुअल बेस्ड रहे। बायोलॉजी के कुछ प्रश्नों के मिस प्रिटिंग थी तो कुछ प्रश्नों का हिन्दी रूपांतरण सही नहीं था।