निवेशकों के समर्थन से सेंसेक्स 217 और निफ्टी 64 अंक ऊपर खुला

0
790

मुंबई। निवेशकों के समर्थन से शुक्रवार को कारोबार के आखिरी दिन बीएसई 217.85 अंक ऊपर और निफ्टी 64.7 पॉइंट की बढ़त के साथ खुला। अब तक की ट्रेडिंग के दौरान बीएसई 376.6 अंक तक और निफ्टी 118.4 पॉइंट तक जाने में कामयाब रहा है।

इससे पहले गुरुवार को बीएसई 37.04 अंक नीचे और निफ्टी 7.3 पॉइंट की गिरावट के साथ खुला था। कल दिनभर की ट्रेडिंग के दौरान बीएसई 398.3 अंक तक नीचे गया, वहीं 200.6 अंक तक ऊपर भी गया। कारोबार के अंत में बीएसई 128.84 अंक नीचे 33,980.70 पर और निफ्टी 32.45 पॉइंट नीचे 10,029.10 पर बंद हुआ था।

दुनियाभर के बाजारों में रही गिरावट
गुरुवार को दुनियाभर के सभी बाजार गिरावट के साथ बंद हुए। अमेरिकी बाजार डाउ जोंस 0.05 फीसदी की बढ़त के साथ 11.93 अंक ऊपर 26,281.80 पर बंद हुआ था। वहीं, अमेरिका के दूसरे बाजार नैस्डैक 0.69 फीसदी गिरावट के साथ 67.10 अंक नीचे 9,615.81 पर बंद हुआ था।

दूसरी तरफ, एसएंडपी 0.34 फीसदी गिरावट के साथ 10.52 पॉइंट ऊपर 3,112.35 पर नीचे हुआ था। चीन का शंघाई कम्पोसिट 0.14 गिरावट के साथ 3.94 अंक नीचे 2,915.31 पर बंद हुआ था। इधर इटली, जर्मनी, फ्रांस के बाजार में भी गिरावट रही।