निवेशकों के समर्थन से सेंसेक्स 647 अंक और निफ्टी 173 अंक ऊपर खुला

0
425

मुंबई। निवेशकों के समर्थन से सोमवार को कारोबार के पहले दिन बीएसई 647.72 अंक ऊपर और निफ्टी 173.35 पॉइंट की बढ़त के साथ खुला। इससे पहले पिछले सप्ताह बाजार बड़ी गिरावट के साथ बंद हुआ था। शुक्रवार को बीएसई 1939.32 अंक नीचे या 3.80% की गिरावट के साथ 49,099.99 पर बंद हुआ था। वहीं, निफ्टी 568.20 पॉइंट नीचे या 3.76% की गिरावट के साथ 14,529.15 पॉइंट पर बंद हुआ था।

मार्केट एक्सपर्ट का मानना है कि यह गिरावट और ज्यादा आगे हो सकती है। हालांकि निवेशक चाहें तो चुनिंदा शेयरों में खरीदारी कर सकते हैं। उनको 15-20% तक का फायदा हो सकता है।

अमेरिकी बाजार भी गिरावट के साथ बंद
शुक्रवार को अमेरिकी बाजार डाउ जोंस 1.50 फीसदी की गिरावट के साथ 469.64 अंक नीचे 30,932.40 पर बंद हुआ था। हालांकि, अमेरिका के दूसरे बाजार नैस्डैक 0.56 फीसदी बढ़त के साथ 72.96 अंक ऊपर 13,192.30 पर बंद हुआ था। दूसरी तरफ, एसएंडपी 0.47 फीसदी बढ़त के साथ 18.19 पॉइंट नीचे 3,811.15 पर बंद हुआ था। चीन का शंघाई कंपोजिट 0.48 फीसदी बढ़त के साथ 17.02 अंक ऊपर 3,526.10 पर बंद हुआ था।