द कश्मीर फाइल्स की रिकॉर्ड तोड़ कमाई पर यह क्या बोल गए विवेक अग्निहोत्री

0
212

मुंबई। फिल्म द कश्मीर फाइल्स (The Kashmir Files) बॉक्स ऑफिस पर अभी भी रुकने का नाम नहीं ले रही है। RRR जैसी फिल्म की रिलीज के बाद भी विवेक अग्निहोत्री की यह फिल्म लगातार कमाई किए जा रही है। द कश्मीर फाइल्स ने 19 दिन में 234.03 करोड़ कमा डाले हैं और इस दौरान इसने कई बड़ी-बड़ी फिल्मों के बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड भी ध्वस्त कर डाले हैं। 200 करोड़ क्लब में द कश्मीर फाइल्स की एंट्री से विवेक अग्निहोत्री (Vivek Agnihotri) काफी गदगद हैं। फिल्म की कमाई पर उनका पहला रिएक्शन भी सामने आ चुका है।

बीते बुधवार को ही विवेक अग्निहोत्री को मुंबई के जुहू इलाके में स्थित एक सलून के बाहर स्पॉट किया गया। इस दौरान मीडिया फोटोग्राफर्स विवेक अग्निहोत्री को उनकी फिल्म को मिली सफलता की बधाई देते हुए दिखें। इस दौरान का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें एक शख्स विवेक से द कश्मीर फाइल्स के 200 करोड़ी होने की बात कर रहा है। इस पर वह बोलते हैं, ‘यार पैसे की बात नहीं है…लोगों के दिल जुड़ गए यही काफी है।’ कुछ ही घंटे पहले सामने आए विवेक अग्निहोत्री के इस वीडियो को लाखों लाइक्स मिल चुके हैं।

द कश्मीर फाइल्स को लेकर बीते दिनों ही एक खुशखबरी सामने आई है। अब यह फिल्म संयुक्त अरब अमीरात में भी रिलीज होने जा रही है। विवेक अग्निहोत्री की यह फिल्म यूएई के सिनेमाघरों में 7 अप्रैल 2022 को दस्तक देने वाली है। लेटेस्ट जानकारी के मुताबिक यूएई के सेंसर बोर्ड ने इस फिल्म को बिना किसी कट के पास कर दिया है। विवेक अग्निहोत्री ने इसे अपनी बड़ी जीत बताई है क्योंकि वह लम्बे समय से वहां पर फिल्म को रिलीज करना चाह रहे थे।