डेरीवेटिव सौदों की एक्सपायरी पर सेंसेक्स 285 अंक लुढ़क कर 40,913 पर बंद

0
663

नई दिल्ली। जनवरी महीने के डेरीवेटिव सौदों की एक्सपायरी पर गुरुवार को देश के शेयर बाजारों में गिरावट दर्ज की गई। बीएसई का सेंसेक्स 284.84 अंकों की गिरावट के साथ 40,913.82 पर बंद हुआ। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 93.70 अंकों की गिरावट के साथ 12,035.80 पर बंद हुआ। रिलायंस इंडस्ट्रीज, एचडीएफसी बैंक और इन्फोसिस में भारी बिकवाली देखी गई।

रिलायंस सेंसेक्स का टॉप लूजर
सेंसेक्स में रिलायंस इंडस्ट्रीज में सर्वाधिक 2.51 फीसदी तेजी रही। इंडसइंड बैंक 2.31 फीसदी लुढ़का। अल्ट्राटेक सीमेंट, महिंद्रा एंड महिंद्रा, भारतीय स्टेट बैंक, सन फार्मा, ओएनजीसी, नेस्ले इंडिया, बजाज फाइनेंस, टेक महिंद्रा, आईटीसी और इन्फोसिस में एक फीसदी से अधिक गिरावट रही। एचडीएफसी बैंक 0.72 फीसदी लुढ़का। बजाज ऑटो में सर्वाधिक 1.48 फीसदी तेजी रही।

ऊर्जा शेयरों की सर्वाधिक बिक्री
बीएसई के सभी सेक्टरों में गिरावट का माहौल रहा। ऊर्जा सेक्टर में सर्वाधिक 2.29 फीसदी गिरावट रही। बीएसई के मिडकैप इंडेक्स में 1.26 फीसदी और स्मॉलकैप इंडेक्स में 0.92 फीसदी गिरावट रही।