नई दिल्ली। Stock Market Closed: टाटा ग्रुप और दमदार नतीजों वाले शेयरों के बूते बाजार में गुरुवार को निचले स्तरों से अच्छी रिकवरी देखने को मिली। बेंचमार्क इंडेक्स दिन के सबसे ऊंचे स्तर पर बंद हुए हैं। बीएसई सेंसेक्स 113 अंकों की मजबूती के साथ 78,079 पर बंद हुआ, जबकि सुबह इंडेक्स की शुरुआत 78,111.91 पर हुई थी।
कारोबारी सेशन में इंडेक्स ने 77,665.89 का निचला स्तर भी छुआ।बीएसई सेंसेक्स और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी50 इंडेक्स अधिकांश समय लाल निशान में रहे। लेकिन अंतिम क्षणों में सेंसेक्स पॉजिटिव हो गया।
सेंसेक्स 113.61 अंक यानी 0.15% तेजी के साथ 78,079.96 अंक पर बंद हुआ। दूसरी ओर निफ्टी 40.10 अंक यानी 0.16% की गिरावट के साथ 24,395.85 अंक पर बंद हुआ। इस बीच रुपया डॉलर के मुकाबले 0.1% नीचे 95.44 पर बंद हुआ। पिछले सत्र में यह 95.33 पर बंद हुआ था।
सेंसेक्स के 30 में से 19 शेयर तेजी के साथ बंद हुए। इंडिगो में सबसे ज्यादा 2.86 फीसदी तेजी रही। इसके अलावा एनटीपीसी, बीईएल, एलएंडटी, हिंदुस्तान यूनिलीवर, इटरनल, टेक महिंद्रा, बजाज फिनसर्व, एशियन पेंट्स और ट्रेंट में उल्लेखनीय तेजी रही। दूसरी ओर, आईसीआईसीआई बैंक, टाइटन, रिलायंस, अल्ट्राटेक सीमेंट, इन्फोसिस और टाटा स्टील में गिरावट रही।

