Trade Deficit: जनवरी में व्यापार घाटा कम हुआ, निर्यात में 3% का इजाफा

57

नई दिल्ली। Trade Deficit: जनवरी में भारत का व्यापारिक व्यापार घाटा घटकर 17.49 अरब डॉलर हो गया। क्योंकि लाल सागर में चल रहे संकट के बावजूद निर्यात में सालाना आधार पर 3.1 प्रतिशत की वृद्धि हुई। दिसंबर 2023 में मर्चेंडाइज ट्रेड डेफिसिट 19.80 अरब डॉलर था बिलियन था।

15 फरवरी को वाणिज्य मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार, 2024 के पहले महीने में भारत का निर्यात 36.92 बिलियन डॉलर था। यह जनवरी 2023 के 35.80 बिलियन डॉलर से अधिक है, लेकिन दिसंबर 2023 के 38.45 बिलियन डॉलर से कम है।

वाणिज्य सचिव सुनील कुमार बर्थवाल ने कहा कि लाल सागर में हौती विद्रोहियों के हमलों, विकसित देशों में जारी मंदी और कॉमोडिटिज की कीमतों में गिरावट के बावजूद हम अपने निर्यात के आंकड़े सुधारने में सफल रहे हैं।

वाणिज्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार जनवरी 2024 में देश का आयात भी सालाना आधार पर 3 प्रतिशत बढ़कर 54.41 अरब डॉलर पर पहुंच गया। हालांकि यह दिसंबर 2023 के आंकड़े 58.25 अरब डॉलर से कम रहा।

अप्रैल 2023 से जनवरी 2024 के दौरान भारत का निर्यात 353.92 अरब डॉलर रहा। जो वित्तीय वर्ष 2022-23 के पहले 10 महीनों की तुलना में 4.9% कम है। उक्त अवधि के दौरान देश के आयात में भी 6.7% की कमी आई है और यह 561.12 अरब डॉलर पर पहुंच गया है।

इसके परिणामस्वरूप देश का व्यापार घाटा अप्रैल 2023 से जनवरी 2024 के बीच 10% कम होकर 207.2 अरब डॉलर पर पहुच गया है। वाणिज्य सचिव बर्थवाल के अनुसार सरकार वैश्विक स्तर पर प्रतिकूल परिस्थितियों के बावजूद निर्यातकों के साथ शिपमेंट की वृद्धि सुनिश्चित करने के लिए काम करती रहेगी।