चंबल रिवर फ्रंट के उद्घाटन से पूर्व 12 घंटे तक होगा अनवरत बैंड वादन

81

कोटा। Continuous Band Playing: कर्मयोगी सेवा संस्थान की ओर से चंबल रिवर फ्रंट के उद्घाटन पर 11 सितंबर को दोपहर 12 बजे से रात्रि 12 बजे तक अनवरत ढोल वादन किया जाएगा। संस्थान के संस्थापक राजाराम जैन कर्मयोगी ने बताया कि कोटा के इतिहास में पहली बार कोटा में संपूर्ण राजस्थान सरकार, विभिन्न देशों के राजदूतों का आगमन होगा।

इस दौरान पूर्व संध्या पर कर्मयोगी सेवा संस्थान तथा नयापुरा चौराहा व्यापार संघ की ओर से नयापुरा स्थित विवेकानंद सर्किल पर नई दिल्ली इंडिया गेट, गुजरात क्लॉक टावर, हवा महल जयपुर की प्रतिकृति के साथ 11 सितंबर को दोपहर 12 बजे 12 पंडितों के द्वारा मंत्रोच्चारण करते हुए चारों दिशाओं को रोशन करने वाले 12 दीप प्रज्ज्वलित करते हुए 12 ढोल वादकों द्वारा 12 घंटे तक 12 सितंबर की शुभ मंगल बेला प्रारंभ होने के समय रात्रि 12 बजे तक ढोल वादन किया जाएगा।

कर्मयोगी सेवा संस्थान के संस्थापक राजाराम जैन कर्मयोगी ने बताया कि स्वायत्त शासन मंत्री शांति कुमार धारीवाल के ड्रीम प्रोजेक्ट चंबल रिवर फ्रंट ने दुनिया में अपना डंका बजा दिया है। इस अवसर पर आमंत्रित अतिथियों के आगमन की पूर्व मंगल बेला पर नयापुरा व्यापार संघ अध्यक्ष डॉ. डीके शर्मा, सचिव ज्ञानचंद जैन, वरिष्ठ उपाध्यक्ष महेश आहूजा, बस ट्रेवल्स एसोसिएशन के अध्यक्ष अशोक चांदना, किशोर चावला द्वारा ढोल वादकों का माल्यार्पण कर शुभारंभ किया जाएगा।