कोरोना फैलने के खौफ से सेंसेक्स 857 और निफ्टी 284 अंक नीचे खुले

635

मुंबई। शुक्रवार को गिरावट के बाद सोमवार को भारतीय बाजार में गिरावट देखने को मिल रही है। सेंसेक्स 857 अंक नीचे खुलकर 28957 पॉइंट पर है। इसी तरह निफ्टी भी 284 अंक नीचे 8375 पर कारोबार कर रहा है। 21 दिन के लॉकडॉउन के बाद अर्थव्यवस्था और आम आदमी को राहत देने के लिए सरकार और आरबीआई ने कई कदमों की घोषणा की है। आरबीआई रेपो रेट घटाने के साथ ईएमआई पेमेंट तीन महीने आगे बढ़ाने की घोषणा की थी।

शुक्रवार को गिरावट में बंद हुए थे अमेरिकी बाजार
शुक्रवार के कारोबार में अमेरिकी बाजारों में गिरावट रही थी। बेरोजगारी बढ़ने की आशंका के चलते डाउ जोंस और दूसरे बाजार दबाव में दिखे। डाउ जोंस 4.06% या 915.39 अंक नीचे 21,636.80 पर बंद हुआ था। नैस्डैक कंपोजिट 3.79% या 295.16 पॉइंट नीचे 7,502.38 पर बंद हुआ था। इसी तरह एसएंडपी भी 3.37% नीचे रहा था। कारोबार समाप्त होने के समय एसएंडपी 88.60 अंक नीचे 2,541.47 पॉइंट पर रहा।