कोटा शहर के हर वार्ड में 26 से जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र विशेष शिविर लगेंगे

0
5

12 क्लस्टर स्थानों पर चार दिन तक आधार संबंधी सेवाएं उपलब्ध कराई जाएगी

कोटा। Birth-Death Certificate Camp: भाजपा जिलाध्यक्ष राकेश जैन ने बताया की लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला की पहल पर सांसद जन सेवा शिविर के अंतर्गत कोटा शहर के 100 वार्डों में जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र एवं 12 क्लस्टर स्थानों पर आधार संबंधी सेवाएं उपलब्ध कराने हेतु , 26, 28, 29 एवं 30 सितबंर तक प्रातः 10 से सांय 5 बजे तक विशेष शिविर आयोजित किए जाएंगे।

100 वार्डों में प्रत्येक वार्ड के लिए एक विद्यालय चिह्नित कर शिविर का आयोजन किया जाएगा। 12 क्लस्टर विद्यालयों पर आधार सेवा सुविधा उपलब्ध रहेगी। प्रत्येक शिविर में नियुक्त कार्मिक द्वारा आवेदकों के आवश्यक दस्तावेज एकत्रित किए जाएंगे तथा प्रमाण पत्र तैयार दस्तावेज अगले दिन संबंधित व्यक्तियों को वितरित किए जाएंगे।

जैन ने बताया कि विभिन्न सरकारी योजनाओं में पात्रता रखने के उपरांत भी दस्तावेजो की खामियों के कारण, आमजन योजनाओं का लाभ लेने से वंचित रह जाते हैं। इस कमी को दूर करने के लिये ही सांसद जन सेवा अभियान का शुभारंभ किया जा गया है। जैन द्वारा पात्र नागरिकों से अपील की गई है कि वे अधिक से अधिक संख्या में शिविरों में पहुंचकर जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र एवं आधार सेवा केंद्र का लाभ प्राप्त अपील की गई है।