कोटा में सर्दी ने तोड़ा 55 साल का रेकॉर्ड, न्यूनतम पारा 2.8 रहा

0
1358
किशोर सागर कोटा ( फोटो सुधींद्र गौड़ )

कोटा। शहर में रविवार को सर्दी ने 55 बरस का रेकॉर्ड तोड़ा। नए कोटा में न्यूनतम पारा पहली बार 2.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया। पुराने कोटा में न्यूनतम तापमान 0.6 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। इससे पहले नए कोटा में 14 दिसम्बर 1964 को सर्वाधिक सर्द दिन रहा था, उस दिन 3.8 डिग्री न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया था।

रविवार की सुबह की शुरुआत दोपहर 12 बजे जाकर हुई। पूरा शहर घने कोहरे के आगोश में छुपा हुआ रहा। शीतलहर ने बाजारों में अघोषित कफ्यू लगाए रखा। खुले में क्या, घर बैठे-बैठे ही धूजणी छूटती रही। धूजणी छूटे भी क्यों नहीं…शनिवार रात और रविवार सुबह कोटा में सर्दीकाल स्ट्राइक जो हुई थी। इससे जन और जीवन अस्त-व्यस्त हो गया। सर्दी ने कोटा में एक और रेकॉर्ड अपने नाम किया।

घना कोहरा छाया रहा
इससे पहले सुबह घना कोहरा छाया रहा। चंद कदम भी दृश्यता नहीं थी। दृश्यता 100 मीटर दर्ज की। ऐसे में वाहनचालकों परेशानी हुई। उन्हें लाइट जलानी पड़ी। कोहरे के कारण मॉर्निंग वॉक पर जाने वाले लोग भी घरों में ही रहे। सुबह, शाम व रात को बाजारों में सन्नाटा पसर गया। मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को शीतलहर चलेगी। नए साल में 1 और 2 जनवरी को बारिश हो सकती है।

साल तापमान (डिग्री सेल्यियस में )
14 दिसम्बर 1964-3.8
28 दिसम्बर 2019-4.2
29 दिसम्बर2018-4.2
29 दिसम्बर 2014-6.2
21 दिसम्बर 2013-7.2
25 दिसम्बर 2015-7.3
22 दिसम्बर 2012-7.4

किशोर सागर कोटा ( फोटो सुधींद्र गौड़ )

तापमान में निरंतर गिरावट
दिन अधिकतम-न्यूनतम
21 दिसम्बर-24.1-9.4
22 दिसम्बर-23-10.3
23 दिसम्बर-23.7-9
24 दिसम्बर-22-12.8
25 दिसम्बर-21.5-10
26 दिसम्बर-21.6-6.4
27 दिसम्बर-22.3-4.6
28 दिसम्बर -20.5-4.2
29 दिसम्बर-16.8-2.8