कोटा मंडी/ कमजोर उठाव से गेहूं और सरसों के भाव में गिरावट

0
304

कोटा। भामाशाह अनाज मंडी में गुरुवार को कमजोर उठाव से गेहूं 25 रुपए और सरसों मिडियम 75 रुपये प्रति क्विंटल मंदी बिकी। स्टाकिस्टों के समर्थन से धनिया नया 200 रुपये प्रति क्विंटल उछल गया। मंडी में सभी जिंसों की मिलाकर करीब 50 हजार बोरी की आवक रही। लहसुन की आवक लगभग 4000 कट्टे की रही। जिंसों के भाव रुपये प्रति क्विंटल इस प्रकार रहे-

गेहूं पुराना 2025 से 2070 गेहूं नया 2070 से 2400 मक्का लाल 1950 से 2250 मक्का सफेद 1900 से 2250 जौ नया 2300 से 2800 ज्वार 1400 से 4000 रुपये प्रति क्विंटल। धान सुगंधा 3200 से 3701 धान पूसा 1(DP) 3000 से 3701 धान (1509 ) 3700 से 4100 धान (1718) 3700 से 4350 धान (1121) 3700 से 4350 रुपये प्रति क्विंटल।

सोयाबीन 6500 से 7850 सोयाबीन बीज 7900 सरसों 6200 से 6650 अलसी 6800 से 7100 तिल्ली 7500 से 9000 रुपये प्रति क्विंटल। मसूर 5000 से 6700, मूंगहरा 3000 से 6500 चना देशी नया 4400 से 4850 चना पेप्सी नया 4400 से 5800 चना मौसमी 4400 से 4800 चना कांटा नया 4000 से 4650 चना डंकी 3700 से 4350 उड़द 2500 से 6100 रुपये प्रति क्विंटल।

धनिया पुराना 7500 से 9400 ईगल 9000 से 9800 नया धनिया 9500 से 14100 रुपये प्रति क्विंटल रहा। लहसुन नया 1000 से 4500 ग्वार 5000 से 5400 मैथी 4500 से 5400 कलौंजी 13000 से 14500 रुपये प्रति क्विंटल।