कोटा। कोटा जिला माहेश्वरी सभा के 31वें सत्र (2026-29) के चुनाव रविवार को माहेश्वरी भवन, झालावाड़ रोड, कोटा में निर्विरोध संपन्न हुए। सुरेश चन्द्र काबरा को पुनः सर्वसम्मति से अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी गई।
कोटा नगर से लेकर ग्रामीण अंचल रामगंजमण्डी, कैथून, सुल्तानपुर, कनवास तक के सदस्यों ने आगामी तीन वर्षों के लिए नवनिर्वाचित पदाधिकारियों में अपना विश्वास जताया।
चुनाव अखिल भारतवर्षीय माहेश्वरी महासभा के पश्चिमांचल उपसभापति राजेशकृष्ण बिरला एवं पूर्वी राजस्थान प्रादेशिक माहेश्वरी सभा के प्रदेश अध्यक्ष महेश चन्द अजमेरा के सानिध्य में संपन्न हुए।
केन्द्रीय चुनाव समिति के पर्यवेक्षक कैलाश मंत्री (बेगु) की उपस्थिति में मुख्य चुनाव अधिकारी नन्दकिशोर काल्या, सह चुनाव अधिकारी कृष्णगोपाल जाखेटिया तथा जिला चुनाव अधिकारी सुरेन्द्र माहेश्वरी, किशनलाल काबरा एवं प्रमोद कुमार भण्डारी द्वारा चुनाव प्रक्रिया संपन्न कराई गई।
सर्वसम्मति से निर्वाचित नई कार्यकारिणी में अध्यक्ष सुरेश चन्द्र काबरा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष पुरुषोत्तम बल्दुआ, उपाध्यक्ष (कोटा) सत्येन्द्र बहेड़िया, उपाध्यक्ष (ग्रामीण) गोविन्द सांभरिया (कैथून) एवं हुकमीचन्द सोमानी (रामगंजमण्डी), मंत्री ओमप्रकाश गट्टानी, संगठन मंत्री मनीष नकलक, अर्थ मंत्री चन्द्रप्रकाश मरचून्या, संयुक्त मंत्री (कोटा) सत्यनारायण चाण्डक, संयुक्त मंत्री (ग्रामीण) चन्द्रप्रकाश गंगाणी एवं नेमीचन्द ईनानी, सहमंत्री राजेश जाजू, प्रचार मंत्री कमल किशोर मूंदड़ा तथा कार्यालय मंत्री सिद्धेश्वर झंवर निर्विरोध निर्वाचित हुए।
मुख्य अतिथि राजेशकृष्ण बिरला ने इस अवसर पर कहा कि जिला सभा को महासभा के उद्देश्यों एवं कार्यों को पूर्ण निष्ठा एवं समर्पण के साथ आगे बढ़ाना चाहिए। उन्होंने जनगणना, छात्रवृत्ति एवं विधवा पेंशन जैसी कल्याणकारी योजनाओं में सटीक आंकड़े संकलित करने तथा वास्तविक पात्र व्यक्तियों के चयन में पदाधिकारियों से पूर्ण जवाबदेही का आह्वान किया। अध्यक्ष सुरेश चन्द्र काबरा ने कहा कि वे समाज को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए पूरी टीम के सहयोग से सेवाभाव के साथ कार्य करते रहेंगे।

