कोटा मेडिकल कॉलेज अस्पताल में मोर्चरी शुरू, मौत को भी मिले सम्मान: डॉ. सरदाना

0
1036

कोटा। न्यू मेडिकल काॅलेज अस्पताल में शवों को रखने की समस्या को दूर करते हुए बुधवार को प्रिंसीपल डाॅ. विजय सरदाना के द्वारा मोर्चरी को शुरू करा दिया गया। कांग्रेस सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता प्रकोष्ठ के प्रदेशाध्यक्ष क्रांति तिवारी, अधीक्षक डाॅ. सीएस सुशील और पुलिस अधिकारी हरीश भारती की मौजूदगी में मोर्चरी की शुरूआत की गई।

प्राचार्य डाॅ. सरदाना ने कहा कि जिवित व्यक्ति के लिए कईं प्रकार की व्यवस्थाएं की जाती हैं, लेकिन व्यक्ति की मृत देह को भी पूरा सम्मान मिलना चाहिए। चार साल से मोर्चरी शुरू करने का कार्य अधूरा चल रहा था।

उन्होंने बताया कि चालू की गई मोर्चरी में 13 शवों को रखने की व्यवस्था है, लेकिन फिलहाल 7 चालू की गई हैं। कुछ समय बाद सभी 13 को चालू कर दिया जाएगां। वहीं एमबीएस चिकित्सालय में भी 10 शवों को रखने की व्यवस्था है। मोर्चरी के लिए डाॅ. गिरीश शर्मा को लगाया गया है।