एलन के तीन स्टूडेंट्स पीएम मोदी के साथ देखेंगे चन्द्रयान-2 की लाइव लैंडिंग

1284

कोटा। एलन कॅरियर इंस्टीट्यूट के स्टूडेंट्स श्रेष्ठता के आधार पर एक और उपलब्धि अपने नाम करने जा रहे हैं। इस बार तीन एलन स्टूडेंट्स 7 सितम्बर को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ इसरो में चन्द्रयान-2 की लाइव लैंडिंग देखेंगे।

एलन कॅरियर इंस्टीट्यूट के निदेशक नवीन माहेश्वरी ने बताया कि चन्द्रयान 2 जब 7 सितंबर को चन्द्रमा के दक्षिणी धु्रव पर उतरेगा तो उसकी लैंडिंग देखने के लिए खुद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी इसरो के बैंगलुरू स्थित इसरो स्पेस स्टेशन पर मौजूद रहेंगे। इसरो ने इसके लिए विशेष व्यवस्था की है। इस मौके पर देशभर के 60 मेधावी छात्रों को भी आमंत्रित किया गया है। जिसमें एलन के तीन विद्यार्थी भी शामिल होंगे।

माहेश्वरी ने बताया कि एलन के विद्यार्थी पीयूष प्रहराज एवं जी.संतोष कक्षा 10 एवं शरण्यानंदा कक्षा 9 की छात्रा है। ये सभी छात्र इसरो की ओर से आयोजित राष्ट्रीय स्तर की ऑनलाइन क्विज प्रतियोगिता में शामिल हुए थे। इसरो ने चन्द्रयान-2 के प्रक्षेपण के बाद इसरो द्वारा इस ऑनलाइन क्विज का आयोजन किया गया था।

10 से 25 अगस्त तक हुए इस ऑनलाइन क्विज में 10 मिनट में स्पेस साइंस से संबंधित 20 सवालों के जवाब देने थे। यह क्विज कक्षा 8 से 10वीं तक के विद्यार्थियों के लिए आयोजित हुई थी। सभी चयनित विद्यार्थी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ 7 सितंबर को अलसुबह 1ः30 से 2ः30 बजे के बीच चंद्रयान-2 के चंद्रमा पर उतरने के दृश्य को देखेंगे।