कोटा के बाज़ारों की समस्याओं के निराकरण के लिए बनेंगे सात जोन: महासंघ

0
975

कोटा। मेन तलवण्डी व्यापार संघ आजाद मार्केट की नई कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण एवं कोटा व्यापार महासंघ की नई कार्यकारिणी का सम्मान समारोह शुकवार को एक मैरिज हॉल में आयोजित किया गया।

समारोह को संबोधित करते हुए विशिष्ठ अतिथि कोटा व्यापार महासंघ के महासचिव अशोक माहेश्वरी ने कहां की वर्तमान में कोटा शहर में अतिक्रमण, पार्किंग एवं यातायात की व्यवस्था पूरी तरह से चरमराई हुई है। इससे व्यापार प्रभावित हो रहा है। इसका हल निकालने के लिए महासंघ अपनी 148 संस्थाओं को 7 जोन में बांटकर क्षेत्रवाइज समस्याओं का निराकरण के प्रयास करेगा। इन 7 जोन की हर तीन माह में बैठकें आयोजित की जाएंगी।

उन्होंने कहा कि शहर में बढ़ रहे अपराधों एवं चोरियों के देखते हुए कोटा व्यापार महासंघ ने पुलिस महानिरीक्षक रवि गौड़ से बात की। महासंघ की शीघ्र ही इस मामले में पुलिस प्रशासन के साथ एक संयुक्त बैठक आयोजित की जायेगी।

मुख्य अतिथि कोटा व्यापार महासंघ के अध्यक्ष क्रान्ति जैन ने कहा की नये कोटा क्षेत्र में करीब एक लाख विद्यार्थी निवास करते है प्रति वर्ष बाहर से आने वाले छात्रों एवं उनके अभिभावको का इस क्षेत्र में आगमन होता है। यह क्षेत्र कई समस्याओं से जूझ रहा है। यहां अतिक्रमण, पार्किंग एवं यातायात की व्यवस्था को सुनिश्चित करना अति आवश्यक है।

इस क्षेत्र के व्यापार संघो को चाहिए की इन समस्याओं से निदान दिलाने के लिए वह संयुक्त रूप से प्रयास करें। इसके लिए महासंघ सहयोग करने को तैयार है। उन्होंने जवाहर नगर थानाधिकारी की बात पर सहमति जताते हुए क्षेत्रीय व्यापार संघ से बाजारो एवं अपने प्रतिष्ठानो में CCTV कैमरे लगाने का सुझाव दिया।

समारोह की अध्यक्षता करते हुए राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य क्रान्ति तिवारी ने कहा कि महासंघ के पिछले 18 वर्षो से निर्विरोध चुनाव अध्यक्ष क्रान्ति जैन एवं महासचिव अशोक माहेश्वरी की कार्य कुशलता को दर्शाता है। विशिष्ठ अतिथि नगर निगम के पूर्व महापौर महेश विजय ने कहां की व्यापार महासंघ ने मेरे पूरे कार्यकाल में स्वच्छता अभियान, अतिक्रमण एवं यूडी टेक्स के मामलो मे नगर निगम के साथ पूर्ण सहयोग किया। उन्होंने कहा कि महासंघ द्वारा उठाई गई मागों को राज्य व केन्द्र सरकार ने महत्व देते हुए अमल किया है।

मेन तलवण्डी व्यापार संघ के अध्यक्ष मुकेश भटनागर ने कहा कि तलवण्डी क्षेत्र कोचिंग की आर्थिक धुरी है। यहां के यातायात को सुगम करने के संयुक्त प्रयास होना चाहिए। विद्यार्थियो एवं अभिभावको की सुरक्षा अतिआवश्यक है। हमारे बाजार एवं प्रतिष्ठानों पर CCTV कैमरे लगाने के लिए व्यापारियों से बात करेंगे। इससे पूर्व समारोह में अतिथियों द्वारा मेन तलवण्डी व्यापार संघ की नई कार्यकारिणी को पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई।

इनका हुआ सम्मान
इस अवसर पर कोटा व्यापार महासंघ के अध्यक्ष क्रान्ति जैन वरिष्ठ उपाध्यक्ष सत्यभान सिंह, महासचिव अशोक माहेश्वरी, उपाध्यक्ष नन्द किशोर शर्मा, काका हरविन्दर सिंह, मनोहर गोटेवाला, अनिमेष जैन, सुरेन्द्र गोयल विचित्र, सचिव अनिल नन्दवाना, मुकेश भटनागर, रमेश आहुजा, यश मालविया, कोषाध्यक्ष राजेन्द्र कुमार जैन एवं कार्यकारिणी सदस्य घीसा सिंह चौहान, त्रिलोक चन्द्र जैन, हरीश प्रजापति,भगवान मित्तल राजेन्द्र सिह एवं राजेन्द्र जैन का भी मेन तलवण्डी व्यापार संघ के संरक्षक क्रान्ति तिवारी एवं पदाधिकारीयों ने अभिनन्दन किया ।