किसानों को दिवाली तोहफा, गेहूं समेत कई रबी फसलों का समर्थन मूल्य बढ़ा

1474

नई दिल्ली। केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में बुधवार को रबी की फसलों का न्यूनतम समर्थन मूल्य बढ़ाने की मंजूरी दी है। केंद्र सरकार की तरफ से यह बढ़ोत्तरी मार्केटिंग सेशन 2020-21 के लिए है। रबी की जिन फसलों की एमएसपी में बढ़ोत्तरी हुई है, उसमें गेंहू, जौ, सरसों, चना, कुसुम्भ, मसूर की दाल शामिल है।

गेहूं और जौ की कीमत में करीब 85 रुपए प्रति क्विंटल के हिसाब से बढ़ोत्तरी की गई है। वहीं सरसों के तेल और चना में 225 रुपए प्रति क्विंटल, के हिसाब से इजाफा किया गया है। कुसुम्भ में 270 रुपए प्रति क्विंटल और मसूर की दाल में 325 रुपए प्रति क्विंटल की बढ़ोत्तरी की गई है।

खरीफ फसलों के लिए समर्थन मूल्य

फसल साल 2019-20 के लिए साल 2020-21 के लिए इजाफा (प्रति क्विंटल)
गेहूं 1840 1925 85
जौ1440 1525 85
सरसों तेल 4200 4425 225
चना 4620 4875255
कुसुभ 4945 5215 270
मसूर दाल 4475 4800 325