कारोबार के आखिरी दिन सेंसेक्स 1054 अंक उछल कर खुला

0
949

मुंबई।सप्ताह में आज कारोबार के आखिरी दिन बाजार भारी बढ़त के साथ खुला। सेंसेक्स 1054.07 अंक ऊपर और निफ्टी 330.65 पॉइंट ऊपर खुला। इससे पहले गुरुवार को बाजार सप्ताह में पहली बार बढ़त के साथ बंद होने में कामयाब रहा था।

गुरुवार को सेंसेक्स 284.30 अंक नीचे और निफ्टी 74.05 पॉइंट नीचे खुले था, लेकिन 15 मिनट के बाद बाजार में उतार-चढ़ाव शुरू हो गया। बाजार बंद होने पर सेंसेक्स ने 222.80 अंक या 0.73% ऊपर 30,602.61 पर और निफ्टी 67.50 पॉइंट या 0.76% ऊपर 8,992.80 अंकों पर पहुंचकर बंद हुए थे।

बीएसई बैंकिंग सेक्टर के सभी शेयरों में बढ़त

बैंकबढ़त (%)
RBL बैंक7.61%
फेडरल बैंक7.24%
ICICI बैंक6.28%
एक्सिस बैंक5.19%
इंडसइंड बैंक5.08%
सिटी यूनियन4.60%
SBI बैंक3.63%
HDFC बैंक3.62%
कोटक बैंक3.04%

दुनियाभर के बाजार बढ़त के साथ बंद
गुरुवार को भारत के साथ दुनियाभर के बाजार बढ़त के साथ बंद हुए। अमेरिकी बाजार डाउ जोंस 0.14 फीसदी की बढ़त के साथ 33.33 अंक ऊपर 23,537.70 पर बंद हुआ। वहीं, अमेरिका के दूसरे बाजार नैस्डैक 1.66 फीसदी बढ़त के साथ 139.19 अंक ऊपर 8,532.36 पर बंद हुआ। दूसरी तरफ, एसएंडपी 0.58 फीसदी बढ़त के साथ 16.19 पॉइंट ऊपर 2,799.55 पर बंद हुआ। फ्रांस, कनाडा के बाजरों में गिरावट देखी गई। हालांकि, चीन का शंघाई कम्पोजिट 0.79 फीसदी बढ़त के 22.35 पॉइंट ऊपर 2,842.28 पर बंद हुआ।