कांग्रेस 85% कमीशन खाने वाली पार्टी: पीएम मोदी ने राजस्थान में भरी चुनावी हुंकार

0
102

अजमेर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार को राजस्थान दौरे पर आए। उन्होंने पुष्कर में ब्रह्मा मंदिर में पूजा-अर्चना की। जिसके बाद अजमेर में सभा को संबोधित किया। इस दौरान पीएम मोदी ने कहा- 5 साल पहले राजस्थान की जनता ने कांग्रेस को जिताया, लेकिन बदले में राजस्थान को क्या मिला। अस्थिरता और अराजकता। यहां 5 साल से विधायक, मंत्री, मुख्यमंत्री आपस में लड़ने में ही बिजी हैं।

मोदी की जनसभा की मुख्य बातें

1.कांग्रेस सरकार में सब आपस में लड़ने में बिजी
पीएम मोदी ने कहा 5 साल से कांग्रेस सरकार में विधायक, मंत्री और मुख्यमंत्री आपस में लड़ने में ही बिजी हैं। कांग्रेस को राजस्थान की जनता की कोई चिंता नहीं है।

2.कांग्रेस सरकार आतंकियों पर मेहरबान
पीएम मोदी ने कहा- राजस्थान में अपराध चरम पर हैं। लोग अपने तीज त्योहार तक शांति से नहीं मना पाते। कब कहां दंगा हो जाए, इसकी कोई गारंटी नहीं है। कांग्रेस सरकार आतंकियों पर मेहरबान है। कांग्रेस सरकार आतंक का तुष्टिकरण कर रही है। बेटियों के खिलाफ अपराध करने वालों को कांग्रेस सरकार ने खुली छूट दे रही है। बेटियों की सुरक्षा और हित की बिल्कुल भी परवाह नहीं है।

3.कांग्रेस 85 परसेंट कमीशन खाने वाली पार्टी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राजस्थान में भाजपा का चुनावी महासम्पर्क अभियान शुरू करते हुए जनसभा में कहा- कांग्रेस विकास की योजनाओं में 85 परसेंट कमीशन खाने वाली पार्टी है। मोदी ने कहा- बीजेपी सरकार ने पिछले 9 सालों में आधुनिक हाईवे और रेलवे पर करीब 24 लाख करोड़ रुपए खर्च किए हैं। अगर कांग्रेस की सरकार होती और राजीव गांधी ने जो कहा था उस प्रकार हम विचार करें, तो 20 लाख करोड़ रुपए बीच में ही लुट जाते। ना रेलें बनती, ना हाईवे बनते।

हमारे देश में विकास के कामों के लिए पैसों की कमी कभी नहीं रही। यह जरूरी है कि जो पैसा सरकार भेजे, वो पूरा पैसा विकास के कार्यों में लगे। लेकिन कांग्रेस ने अपने शासन में देश का खून चूसने वाली ऐसी भ्रष्ट व्यवस्था बना दी थी, जो देश के विकास को खाए जा रही थी और खोखला कर रही थी। पूर्व पीएम राजीव गांधी ने माना था केंद्र सरकार जो 100 पैसे भेजती है, उसमें से 85 पैसे भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ जाते थे। कांग्रेस हर योजना में 85 परसेंट कमीशन खाने वाली पार्टी है।

4.कांग्रेस पर किसानों की कर्जमाफी नहीं करने का आरोप
पीएम मोदी ने कहा-कांग्रेस ने सरकार बनने के बाद 10 दिन में जो किसानों की कर्जमाफी की गारंटी दी थी। उसका क्या हुआ। मोदी ने लोगों से पूछा, वो हुआ क्या, तो लोगों ने कहा नहीं। मोदी ने कहा 2018 से राजस्थान में सरकार में हैं, आज तक गारंटी पूरी नहीं हुई।  ये जो गारंटी देते हैं, उसे यदि अमल में लाया जाए तो राज्य और देश का दिवाला निकल जाए, इसलिए राजस्थान को कांग्रेस से सावधान रहने की जरूरत है।

पीएम ने कहा कि कांग्रेस की गलत नीतियों का नुकसान देश के छोटे किसानों को सबसे ज्यादा नुकसान उठाना पड़ा। छोटे किसानों की जरूरतों पर और मदद पर कांग्रेस ने कभी ध्यान नहीं दिया। बीजेपी ने पहली बार छोटे किसानों की जरूरतों को समझा और उनकी परेशानियों को दूर करने की कोशिश की। कृ

5. गारंटी वाली आदत कांग्रेस की पुरानी
पीएम मोदी ने कहा- कांग्रेस की गारंटी की आदत पुरानी है। आज भी यह जारी है। कांग्रेस ने 50 साल पहले इस देश को गरीबी हटाओ का नारा देकर इसकी गारंटी दी थी और ये गरीबों के साथ किया गया कांग्रेस का सबसे बड़ा विश्वास घात है। कांग्रेस की रणनीति रही है कि गरीबों को भरमाओ, गरीबों को तरसाओ, यहां राजस्थान के आप लोगों ने भी इसका बहुत नुकसान उठाया है। कांग्रेस ने किस तरह देश की करोड़ों महिलाओं और बच्चों के जीवन से खिलवाड़ किया है। इसका उदाहरण कांग्रेस के समय चला टीकाकरण अभियान है।

6. पिछली यूपीए सरकार रिमोट से चल रही थी
पीएम मोदी ने पिछली यूपीए सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि पूर्व की केंद्र सरकार रिमोट कंट्रोल से चल रही थी। जनता से वोट लेकर कांग्रेस जनता को ही कोस रही थी। 2014 में आपने अपने वोट से उस हालात को विकास और विश्वास में बदल दिया। आज पूरी दुनिया में भारत का यशोगान हो रहा है।

7. वन रैंक वन पेंशन पर कांग्रेस ने झूठ बोला
पीएम ने कहा कांग्रेस को सिर्फ झूठ बोलना आता है और कांग्रेस आज भी यही कर रही है। वीरों की धरती और यहां के वीरों के साथ कांग्रेस ने हमेशा धोखा किया है। मोदी ने कहा 4 दशक तक हमारे पूर्व सैनिकों से वन रैंक वन पेंशन से कांग्रेस विश्वास घात करती रही। इसके लिए हजारों करोड़ रुपए की जरूरत थी। बीजेपी सरकार ने ना सिर्फ वन रैंक वन पेंशन को लागू किया। बल्कि पूर्व सैनिकों को एरियर भी दिया। यह लागू होने के बाद 18 हजार करोड़ से ज्यादा की राशि एरियर के तौर पर पूर्व सैनिकों को मिलीं। राजस्थान के भी करीब 2 लाख पूर्व सैनिकों को इसका लाभ मिला है।